
नई दिल्ली: सपना चौधरी के फैन्स को एक जबरदस्त झटका लगा है। सपना चौधरी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट जारी करते हुई सोशल मीडिया से ब्रेक ले लिया है। वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। लेकिन कुछ दिनों के लिए उन्होंने सोशल मीडिया से ब्रेक लिया है। इस बात की जानकारी खुद हरियाणवी स्टार ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर दी है। सपना चौधरी ने बताया की उनकी तबीयत खराब है। यह बात सुनकर उनके प्रशंसक परेशान हो गए हैं।
सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर कर लिखा "राम राम, तबीयत ठीक ना होने के कारण अपडेट नहीं रहूंगी। माफ करना। जल्द मिलेंगे।" सपना का ये पोस्ट करने के बाद से ही उनके प्रशंसक चिंता में पड़ गए हैं। कुछ लोग यह सोचकर परेशान हैं कि अब सपना चौधरी उनका मनोरंजन नहीं करेंगी, वहीं कुछ सपना चौधरी की सेहत को लेकर चिंतित हैं।
वैसे सपना ने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस बात की जानकारी नहीं दी है कि वह कितने दिनों का ब्रेक ले रहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश के सतना में लाइव शो के दौरान सपना चौधरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। स्टेज पर डांस करते वक्त उनके पेट में जोर का दर्द उठाने लगा। जिसके बाद उन्हें अस्पताल भर्ती कराया गया था। अब अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद सपना घर पर ही अपना ख्याल रख रही हैं।
Leave a comment