अखिलेश ने चाचा शिवपाल को दी बड़ी जिम्मेदारी, विवादों के बीच स्‍वामी प्रसाद मौर्य का भी बढ़ा कद

अखिलेश ने चाचा शिवपाल को दी बड़ी जिम्मेदारी, विवादों के बीच स्‍वामी प्रसाद मौर्य का भी बढ़ा कद

समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान हो गया है। इसमें पार्टी के 62 लोगों को शामिल किया गया है। रविवार को जारी लिस्ट में समाजवादी पार्टी ने शिवपाल यादव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं विवादों के बीच स्वामी प्रसाद मौर्य का कद भी बढ़ा है। सपा के इस फैसले को लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है।

पार्टी की तरफ से शिवपाल यादव, आजम खान और स्वामी प्रसाद मौर्य को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया गया है। वहीं अखिलेश यादव को एक बार फिर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जबकि किरनमय नन्दा राष्ट्रीय उपाध्य और रामगोपाल यादव राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव बनाए गए हैं। 

आजम खान को भी बनाया गया राष्ट्रीय महासचिव

स्वामी प्रसाद मौर्य का नाम चर्चा में इसलिए है क्योंकि उन्होंने हाल ही रामचरितमानस पर बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। वहीं माना जा रहा है कि शिवपाल यादव ने अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी लोकसभा सीट जीतने में अहम भूमिका निभाई थी। इसलिए उन्हें ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही आजम खान को भी सपा का राष्ट्रीय महासचिव बनाया गया है।

गौरतलब है कि अखिलेश यादव और चाचा शिवपाल में यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के दौरान बड़ा विवाद हुआ था। विवाद इतना बड़ा था कि दोनों सपा चुनाव चिह्न के लिए कोर्ट तक पहुंच गए। इसके बाद दोनों के बीच काफी दूरी आ गई थी। तब शिवपाल यादव ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) यानी एक नई पार्टी तक बना ली थी। 
 
2022 विधानसभा चुनाव में बड़ी मुश्किल से अखिलेश और शिवपाल के बीच गठबंधन हुआ, लेकिन विवाद नहीं थमा। शिवपाल लगातार अखिलेश पर सम्मान न करने का आरोप लगाते रहे। इस बीच जब वहीं जब हाल में लोकसभा उपचुनाव हुए तब अखिलेश पत्नी डिंपल यादव को मैनपुरी से जीताने के लिए शिवपाल के घर तक पहुंच गए। 

Leave a comment