भारत से "नौ दो ग्यारह" होने वाला था सैफ पर हमले का आरोपी, इस देश में जाने की कर ली थी तैयारी

भारत से

Accused Of Attack On Saif Arrested: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। उसे 5दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। गैरतलब है कि सैफ अली खान पर 16जनवरी को सुबह 2:00बजे उनके मुंबई के बांद्रा स्थित आवास पर हमला हुआ था, जिसमें अभिनेता बुरी तरह घायल हो गए थे। हमले के बाद अभिनेता को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेता की हालत फिलहाल स्थिर है और 3दिन की जद्दोजहद के बाद पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है।  

सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी शरीफुल का बर्थ सर्टिफिकेट सामने आया है, इसके अनुसार वह बांग्लादेश के झालोकाठी का रहने वाला है। इसके साथ ये भी पता चला है कि आरोपी जल्द से जल्द बांग्लादेश भागने की प्लानिंग कर रहा था। लेकिन, इससे पहले कि वह बांग्लादेश भागता, वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया और बांग्लादेश भागने के उसके प्लान खराब हो गए।

पुलिस को कर रहा था गुमराह 

इस मामले पर मुंबई पुलिस ने प्रेस वार्ता की और बताया कि इस मामले पर अब तक किस तरीके से कार्रवाई की गई। इसी दौरान पुलिस ने खुलासा किया कि सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है। ये गिरफ्तारी ठाणे से हुई है। आरोपी शरीफुल मुंबई में अपनी पहचान बदलकर रह रहा था। पकड़े जाने पर सैफ के हमलावर ने पुलिस को अलग-अलग नाम बताकर गुमराह कर रहा था। फिलहाल उसके नाम का खुलासा हो गया है और जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी बांग्लादेश का रहने वाला है।

सैफ की हो रही रिकवरी

बात करें सैफ अली खान के स्वास्थ्य की तो अभिनेता फिलहाल खतरे से बाहर हैं और रिकवर कर रहे हैं। एक्टर की सर्जरी की गई है और लीलावती अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। सैफ अली खान को आईसीयू से नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है, जहां वह अभी भी डॉक्टर्स की देखरेख में हैं। करीना और परिवार के बाकी लोग लगातार उनसे मिलने अस्पताल पहुंच रहे हैं। गौरतलब है कि 16 जनवरी को देर रात एक्टर पर अज्ञात शख्स ने धारधार चाकू से हमला किया था जो उनके घर में चोरी की नीयत से घुसा था।                                

Leave a comment