Rinku-Priya Wedding: कैसे हुई थी प्रिया से रिंकू की मुलाकात, पिता ने बताई पूरी कहानी

Rinku-Priya Wedding: कैसे हुई थी प्रिया से रिंकू की मुलाकात, पिता ने बताई पूरी कहानी

नई दिल्ली: भारतीय टीम के तूफानी बल्लेबाज रिंकू सिंह अब अपनी नई पारी का आगाज करने जा रहे है। रिंकू मछलीशहर से सपा सांसद प्रिया सरोज के साथ शादी के बंधन में बधने जा रहे है। इसकी पुष्टि प्रिया के पिता और सपा विधायक तूफानी सरोज ने की है। उन्होंने कहा कि संसद सत्र के बाद सगाई और शादी की तारीख तय हुई है। दोनों की सगाई लखनऊ में होगी।  

तूफानी सरोज ने बताया कि रिंकू सिंप के पिता से वीरवार को बातचीत हो चुकी है। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर सगाई की अफवाहों पर तूफानी सरोज ने बताया कि अभी उन दोनों की शादी नहीं हुई है। बता दें कि संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा। जिसके बाद ही दोनों की शादी और सगाई की तारीख तय की जाएगी।

कैसे हुई थी प्रिया से रिंकू की मुलाकात

तूफानी सरोज ने बतायाकि प्रिया की सहेली के पिता क्रिकेटर हैं। उनके जरिये ही रिंकू और प्रिया की मुलाकात हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी। शादी को लेकर रिंकू और प्रिया ने कहा था था कि परिवार वालों की रजामंदी से ही शादी करेंगे। अब दोनों के परिवार शादी के लिए राजी हो गए हैं।

आपको बता दें कि22 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज की शुरूआत होने जा रही है। इस श्रृंखला में रिंकू सिंह टीम इंडिया का हिस्सा हैं। शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने उनके साथ 13 करोड़ में अनुबंध किया है। शादी और सगाई की तारीख तय करने में रिंकू की सुविधा का ख्याल रखा जाएगा। देखा जाएगा कि उनके खेल पर किसी तरह का प्रभाव न पड़े।

Leave a comment