25 साल से सत्ता पर काबिज पुतिन की एक बार फिर होगी वापसी, राष्ट्रपति चुनाव में दर्ज की जीत!

25 साल से सत्ता पर काबिज पुतिन की एक बार फिर होगी वापसी, राष्ट्रपति चुनाव में दर्ज की जीत!

Russia Election: रविवार को रूस में राष्ट्रपति पद के लिए एकतरफा चुनाव हुआ। जिसका रुझान आ गया है। रुझान के अनुसार, सत्ता पर करीब 25 साल से कायम राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 88प्रतिशत वोट मिले हैं। रूस के केंद्रीय निर्वाचन आयोग के मुताबिक, मतदान खत्म होने पर 24 फीसदी क्षेत्रों में मतों की गिनती के शुरुआती रुझानों से पता चला कि पुतिन के समर्थन में लगभग 88प्रतिशत वोट पड़े हैं।     

नहीं था कोई विकल्प

आलोचकों के अनुसार, रूस के चुनाव में मतदाताओं को निरंकुश शासक के खिलाफ कोई वास्तविक विकल्प नहीं दिया गया। रूस में तीन दिवसीय राष्ट्रपति चुनाव शुक्रवार को बेहद नियंत्रित माहौल में शुरू हुआ, जहां पुतिन या यूक्रेन के साथ युद्ध को लेकर उनकी सार्वजनिक आलोचना की अनुमति नहीं थी। बता दें, पुतिन के सबसे मुखर राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी एलेक्सी नवलनी की पिछले महीने आर्कटिक जेल में मृत्यु हो गई और उनके दूसरे आलोचक या तो जेल में हैं या निर्वासन में हैं।

तीन प्रतिद्वंद्वियों का सामना करना पड़ रहा

 पुतिन को क्रेमलिन अनुकूल पार्टियों के तीन प्रतिद्वंद्वियों का सामना करना पड़ रहा है, जिन्होंने उनके 24साल के शासन या दो साल पहले यूक्रेन पर उनके आक्रमण की किसी भी आलोचना से परहेज किया है। वही दूसरी तरफ, चुनाव से पहले युद्ध क्षेत्र में रूस ने सफलता का दावा किया लेकिन फिर रविवार को तड़के पूरे रूस में बड़े पैमाने पर यूक्रेनी ड्रोन हमले ने मॉस्को के सामने आने वाली चुनौतियों की याद दिला दी. रूस के रक्षा मंत्रालय ने रात भर में 35 यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराने का दावा किया, जिनमें से चार रूस की राजधानी मॉस्को के पास मार गिराए गए हैं।

Leave a comment