PUNJAB: ड्राईवर के पैन कार्ड पर करोडों की उल्टपुल्ट, देखकर ड्राइवर के उड़ गए होश

PUNJAB: ड्राईवर के पैन कार्ड पर करोडों की उल्टपुल्ट, देखकर ड्राइवर के उड़ गए होश

Pan Card Fraud: किसी अन्य के पैन कार्ड पर करोडों की उल्टपुल्ट करने की एक घटना पंजाब के मुक्तसर में सामने आई है। मुक्तसर में एक ड्राइवर के पैन कार्ड पर चार जीएसटी नंबर जारी करनेऔर 12 करोड की उलट पुल्ट करने के इस मामले का ड्राइवर को तब पता चला जब वह अपनी रिटर्न भरने गया। फिलहाल पीडित व्यक्ति ने इस मामले में पुलिस तथा विभाग के पास शिकायत की। मुक्तसर में पैन कार्ड तथा आधार पर 12करोड रुपए की उलट पुलट करने का एक अनौखा मामला सामने आया है।

दरअसल मसला यह है कि मुक्तसर के गोनियाना रोड पर रहने वाला चढ़त सिंह जो कि पेशे से ड्राइवर का कार्य करता है। जब अपनी रिटर्न भरने के लिए साइबर कैफे पर गया, तो उसको यह सुनकर हैरानी हुई कि उसका जो पैन कार्ड उसके आधार कार्ड से जुडा हुआ है। साथ ही इस पर पहले से ही जीएसटी नंबर चल रहा है और उसके इस पैन कार्ड के आधार पर करीब 12 करोड रुपए की उल्ट पुलट हो चुकी है। यह देखकर चढत सिंह के पैरो के नीचे से जैसे जमीन ही निकल गई। वह अपने वार्ड के पूर्व पार्षद को साथ लेकर जीएसटी भवन पहुंचते और फिर पुलिस के पास पहुंचकर शिकायत की।

पुलिस ने इस मामले की जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं चढत सिंह अनुसार उसका पैन कार्ड और आधार पर हो रही इस कार्रवाई का खुलासा होना चाहिए और जरुरी कार्रवाई होनी चाहिए।

Leave a comment