
PUNJAB NEWS : पंजाब के खन्ना में 87 साल की बुजुर्ग महिला ने बहुत ही बहादुरी दिखाई है, जिसकी पूरे इलाके में चर्चा है। हर कोई बुजुर्ग महिला की तारीफ करते नहीं थक रहा है। बता दें कि खन्ना के न्यू बैंक कॉलोनी इलाके में घर के बाहर बुजुर्ग महिला जसवंती कुर्सी पर बैठी थी, इतने में एक बाईक पर आया नौजवान चक्कर लगाने लगा। उसने महिला के करीब आते ही कानों में डाली बालियों पर हाथ डाल उतारने लगा तो तुरंत महिला ने नौजवान को थप्पड़ मार दूर कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
महिला ने शोर मचा दिया जिससे नौजवान बाईक समेत मौके से भाग गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। बुजुर्ग महिला के पोते शिवम और मोहल्ला निवासी ऊषा ने बताया कि अगर बुजुर्ग बहादुरी न दिखाते तो बाईक सवार बाली झपटकर फरार हो जाता। डीएसपी विलियम जैजी ने बताया कि इस मामले में सिटी 2 थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, और पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही आरोपी को काबू किया जाएगा।

Leave a comment