दिल्ली से बाइक और गाड़ी से निकले थे ईनामी गैंगस्टर, करना चाहते थे पूर्व सरपंच की हत्या

इन बदमाशों को पकड़ने के चलते ही गुरुवार को IMT रोड पर पुलिस एनकाउंटर भी किया, लेकिन बाइक पर सवार एक ही बदमाश काबू आ सके।
रोहतक: वकील सत्यवान मलिक हत्याकांड में वांटेड बदमाश अजय उर्फ बिट्टू को मुठभेड़ में पकड़ने के बाद अब पुलिस की नजर उन पांच इनामी बदमाशों पर लगी है, जो हत्याकांड में शामिल रहे हैं। इन बदमाशों को पकड़ने के चलते ही गुरुवार को आईएमटी रोड पर पुलिस एनकाउंटर भी किया, लेकिन बाइक पर सवार एक ही बदमाश काबू आ सका। वहीं, एक साथी ललित उर्फ लक्की बाइक लेकर फरार हो गया था।
इन पांच इनामी बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की सीआईए टू टीम और एंटी व्हीकल थेफ्ट की टीम लगातार पीछा कर रही है। पुलिस जांच कर रही हैऔर साथ ही पंजाब, उत्तरप्रदेश और बिहार में छापेमारी कर रही है। जांच में पुलिस ने पाया कि गुरुवार को बदमाश दिल्ली के रंगपुरी से चले थे और उनका टारगेट वकील सत्यवान का भाई पूर्व सरपंच आनंद था। पुलिस फायरिंग में घायल हुए अजय को पीजीआईएमएस के वार्ड में शिफ्ट कर दिया है। इससे पहले गोहाना बाइपास पर एनकाउंटर में घायल संजीत उर्फ सोनू निवासी रूड़की को भी वार्ड नंबर दो में शिफ्ट कर दिया गया है।
इन बदमाशों पर स्थानीय पुलिस ने लाखों का इनाम रखा है। सोनीपत के बरौणा गांव के विकास उर्फ एक्शन पर रोहतक पुलिस ने एक लाख रुपए का इनाम रखा है। वही बरौणा गांव के विकास उर्फ फौजी पर 2 लाख रुपए, ललित उर्फ लक्की निवासी सोनीपत पर एक लाख रुपए, सिसाना गांव के रोहित उर्फ काली पर एक लाख और बड़वासनी गांव के ओमबीर उर्फ नान्हा पर भी एक लाख रुपए रोहतक पुलिस ने इनाम रखा है।
Leave a comment