Search KhabarFast

Press ESC to close

PM मोदी के जींद दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में, CM नायब सैनी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

PM मोदी के जींद दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में, CM नायब सैनी ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Haryana News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बृहस्पतिवार को जींद पहुंचकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के शुक्रवार को जींद से भारत की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों व प्रबंधों की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जींद में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सभी कार्यक्रम पूरी तरह से इको-फ्रेन्डली होंगे। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री श्री रणबीर सिंह गंगवा, विधानसभा उपाध्यक्ष डॉ. कृष्ण लाल मिड्ढा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, महानिदेशक केएम पांडुरंग तथा उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा सहित अनेक उच्चाधिकारी भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने लिया कार्यक्रमों का जायजा 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बृहस्पतिवार को जींद स्थित चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री के जींद में आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों के प्रबधों के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने जींद रेलवे स्टेशन पहुंचकर हाईड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ से संबंधित तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को प्रबंधों के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यहां उन्होंने आमजन व वीआईपी एंट्री, एग्जीक्यूटिव लॉन्ज, कैफेटेरिया तथा रेलवे ट्रैक का निरीक्षण किया और यात्रियों के लिए सुविधाओं का जायजा लिया।

सुविधाओं की भी समीक्षा की

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने एकलव्य स्टेडियम के सामने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण मैदान में आयोजित होने वाली ‘विकसित भारत-विकसित हरियाणा’ रैली की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने आमजन के बैठने, पार्किंग व्यवस्था, पब्लिक के लिए तैयार की जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि रैली में आने वाले लोगों को पीने के पानी की कोई समस्या न आने पाए। इस अवसर पर हांसी विधायक विनोद भ्याणा, भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल कौशिक, चौ. रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. रामपाल सैनी, भाजपा नेता जवाहर लाल सैनी, सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के अतिरिक्त निदेशक कैप्टन मनीष लोहान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। 

Also read: हरियाणा में किसानों को बड़ा मौका, फसल अवशेष प्रबंधन मशीनों पर मिलेगा 50% अनुदान

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News:हरियाणा की कनीना मंडी में गेट पास रिकॉर्ड में गड़बड़ी, सहायक सचिव और मंडी सुपरवाइजर सस्पेंड

Haryana News:हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले की कनीना अनाज मंडी में बाजरे की खरीद से जुड़े रिकॉर्ड की जांच के दौरान अनियमितताओं की आशंका सामने आने के बाद दो अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है। हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक धर्मेंद्र सिंह ने मार्केट कमेटी के सहायक सचिव अजीत कुमार यादव और मंडी सुपरवाइजर

Haryana News: चंडीगढ़ प्रशासन को मिली हरियाणा के दो HCS अधिकारियों की सेवाएं, मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जारी किया आदेश

Haryana HCS officers: हरियाणा सरकार ने दो हरियाणा सिविल सेवा (HCS) अधिकारियों की सेवाएं तत्काल प्रभाव से चंडीगढ़ संघ राज्यक्षेत्र प्रशासन को डेपुटेशन पर उपलब्ध करा दी हैं। मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी द्वारा जारी आदेश के तहत यह कदम उठाया गया है।

Uttarakhand News: CM धामी ने सेलाकुई में 20.55 करोड़ की 5 योजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण, चिकित्सा शिक्षा को मिलेगी मजबूती

Uttarakhand News:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सेलाकुई स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा उत्तराखण्ड चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया। इनमें 20.21 करोड़ रुपये की तीन योजनाओं का शिलान्यास तथा 34 लाख रुपये की दो योजनाओं का लोकार्पण शामिल है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast