नई दिल्ली: हरियाणा के रोहतक से सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कांग्रेस संगठन को लेकर कहा कि, "हरियाणा में युवा कांग्रेस का चुनाव हुआ, जिसमें चयनित सभी पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य यहां मिलने आए। हरियाणा में बहुत से ऐसे युवाओं से जुड़े ज्वलंत मुद्दे हैं जिन्हें लेकर युवा कांग्रेस की टीम के साथ विचार-विमर्श हुआ। पहला मुद्दा, हिसार कृषि विश्वविद्यालय से जुड़ा है, जहां कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासन ने छात्रों के साथ अन्याय किया। ...
नई दिल्ली: अंग्रेजी भाषा पर अमित शाह के बयान पर सियासी संग्राम शुरू हो गया है। केंद्रीय गृहमंत्री के बयान कांग्रेस सासंद राहुल गांधी ने पलटवार करते हुए निशाना साधा। साथ ही उन्होंने आरएसएस पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नहीं चाहते कि गरीब के बच्चे अंग्रेजी सीखे। ...
असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के समर्थन में पाकिस्तान से सोशल मीडिया अकाउंट चलाए जा रहे हैं। हिमंता ने कहा कि 5,000 से अधिक ‘सोशल मीडिया अकाउंट' कांग्रेस की असम इकाई का प्रचार एवं समर्थन करने के लिए सक्रिय हो गए हैं। यह पहली बार नहीं है ...
कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा है कि कई मुद्दों पर उनके विचार पार्टी से अलग हैं और वह इस मामले पर पार्टी के अंदर बात करेंगे। थरूर और कांग्रेस के बीच बढ़ती दूरियां कई दिनों से महसूस की जा रही थीं। भारत सरकार ने जब अमेरिकी जाने वाले दल का नेता शशि थरूर को बनाया ...
बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। लेकिन इससे पहले लालू परिवार में सबकुछ ठीक नहीं दिख रहा है। तेजप्रताप यादव को पार्टी और परिवार से निकालने के बाद जितनी शांति दिख रही है, असल में उतनी है नहीं। शायद ये बड़े तूफान से पहले की शांति है। ...
Haryana News: एक बार फिर से दो देशों के बीच युद्ध का ऐलान हो गया है जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि रोटी चाहे कम खा लो लेकिन मिसाइल और जहाज बड़ा लो। उन्होंने कहा कि पहले और आज के जमाने में युद्ध का तरीका बदल गया है। पहले टैंक और सेनाएं जाया करती थी लेकिन आज युद्ध टेक्नोलॉजी का है। बता दें कि विज आज दोस्तो संग टी प्वाइंट पर मस्त अंदाज में गाना गाते दिखाई दिए। ...
Bihar News: बिहार के बक्सर में राजपुर प्रखंड के अकबरपुर पंचायत के अहियापुर गांव में ट्रिपल हत्याकांड के 24वें दिन पहुंचे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा नीतीश सरकार में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। परिवार न्याय मांग रहा है। सरकार सोयी हुई है। सरकार का कोई भी व्यक्ति पीड़ित परिवार से आज तक मिलने नहीं आया और नहीं न्याय का कोई भरोसा दिया है। ...
चंडीगढ़: मोदी सरकार के 11 साल-संकल्प से सिद्धि तक के तहत प्रदेश भर में चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों की फीडबैक से भारतीय जनता पार्टी गदगद है। बुधवार को पंचकूला के प्रदेश कार्यालय पंचकमल में हुई समीक्षा बैठक में प्रदेश भर में अब तक हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। ...
तोशाम: हरियाणा के तोशाम में राज्यसभा सांसद किरण चौधरी ने एक बार फिर भूपेंद्र और दीपेंद्र हुड्डा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों पिता पुत्र अपने गिरेबान में झांके अपने कार्यकाल के दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। सांसद दीपेंद्र हुड्डा द्वारा की गई टिप्पणी पर पर किरण चौधरी ने कहा कि स्याही प्रकरण से लेकर कांग्रेस को हासिए पर ले जाने वाले लोग सत्यमेव जयते की बात करते हैं। प्रदेश की जनता 10 सालों तक पिता पुत्र के भ्रष्टाचारियों शासन को झेल चुकी है। इसीलिए तीसरी बार भी जनता भाजपा को सत्ता सौंप कर भ्रष्ट लोगों को आईना दिखा दिया। ...
Mamta Banerjee on BJP: पश्चिम बंगाल के कोलकता में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार कहती है कि इस साल आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर वह संविधान हत्या दिवस मनाएगी। मैं 'संविधान हत्या' वाले कथन पर आपत्ति जताती हूं। ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार 1975 के आपातकाल के विरोध में 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाने जा रही है, लेकिन भाजपा तो हर दिन संविधान का उल्लंघन करती है। ...