Congress Candidates List: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन में सीट बंटवारे को लेकर चली लंबी चर्चाओं के बीच कांग्रेस ने गुरुवार रात को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी। इस सूची में कुल 48नाम शामिल हैं। यह घोषणा नामांकन की अंतिम तिथि से ठीक एक दिन पहले की गई है, जब पहले चरण के लिए नामांकन भरने की समय सीमा 17अक्टूबर को समाप्त हो रही है। ...
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025की रणभेरी बजते ही राजनीतिक दलों ने अपनी रणनीति तेज कर दी है। इस बीच, राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने भोजपुरी सिनेमा के दबंग एक्टर खेसारी लाल यादव की पत्नी चंदा देवी को छपरा विधानसभा सीट से टिकट दिया है। इसी के साथ चंदा देवी जल्द ही छपरा से नामांकन फाइल करेंगी। ...
Congress Candidates List: बिहार विधानसभा चुनाव 2025की सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। महागठबंधन के दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर अभी भी चर्चाएं चल रही हैं, लेकिन कांग्रेस ने एक कदम आगे बढ़ते हुए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। पार्टी ने कुछ प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने बुधवार रात आधिकारिक लिस्ट जारी किए बिना ही अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर यह घोषणा की। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम प्रदेश के कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। ...
BJP Candidate Third List: भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपनी तीसरी और आखिरी उम्मीदवारों के नाम की सूची जारी कर दी है। इस सूची में 18नाम शामिल हैं, जिसके साथ ही पार्टी ने NDA गठबंधन के तहत मिली 101सीटों के लिए सभी उम्मीदवारों की घोषणा पूरी कर ली है। यह कदम चुनावी मैदान में बीजेपी की मजबूत स्थिति को दर्शाता है, जहां पार्टी ने कुछ दिग्गजों को मैदान में उतारते हुए रणनीतिक बदलाव भी किए हैं। राघोपुर विधानसभा सीट से सतीश कुमार यादव को टिकट देकर बीजेपी ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के दिग्गज नेता तेजस्वी प्रसाद यादव को सीधी चुनौती दे दी है। बता दें, भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट में 71, दूसरी लिस्ट में 12कैंडिडेट्स का ऐलान किया था। ...
RLM Candidate List 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए NDA गठबंधन में सहयोगी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने बुधवार को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। RLM के खाते में 6सीटें थी, जिसमें से पार्टी ने चार सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है। यानी दो सीटें अभी खाली हैं। जारी की गई लिस्ट में कुशवाहा की पत्नी स्नेहलता का नाम भी शामिल है, जिन्हें रोहतास जिले की सासाराम विधानसभा सीट से टिकट दिया गया है। ...
Bihar Elections 2025:बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास - LJP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बुधवार को 14 प्रत्याशियों के नामों पर मुहर लगाई है। NDA गठबंधन के अहम सहयोगी LJP को कुल 29 सीटें आवंटित की गई हैं, जिसमें से ये 14 सीटें पहले चरण के नामांकन से ठीक पहले फाइनल हो गईं। बाकी सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान जल्द ही होने की उम्मीद है। ...
चंडीगढ़: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर जुबानी हमलाकिया। उन्होंने कहा कि जैसे पक्षी को अंधेरे से डर लगता है वैसे ही इन लोगों को RSS से डर लगता है क्योंकि RSS इन लोगों की धर्म और जाति के आधार पर राजनीति को खत्म करता है। वहीं उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ जितना कम भाजपा सरकार कर रही है उतना किसी ने भी नहीं किया है। इसके साथ ही वोट चोरी की मुद्दे को लेकर कहा कि कांग्रेसियों को ज्ञान नहीं है। ...
Bihar Election 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 57उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं, जो मुख्य रूप से चुनाव के पहले चरण की सीटों पर केंद्रित हैं। पार्टी ने कई मौजूदा विधायकों को दोबारा टिकट दिया है, जबकि कुछ नए चेहरों को भी मौका मिला है। JDU NDA गठबंधन का हिस्सा है और इस बार वह 101सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बना रही है। ...
Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर एनडीए में सीटों के बंटवारे की घोषणा के बाद भी अंदरूनी कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा महुआ विधानसभा सीट लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) को दिए जाने से खासे नाराज हैं। इसी नाराजगी को लेकर मंगलवार देर रात बीजेपी के बड़े नेता—केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, नित्यानंद राय, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, नितिन नवीन और ऋतुराज सिन्हा—कुशवाहा के आवास पहुंचे। ...
Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में 71नामों पर मुहर लगाई गई है। BJP ने अपने दो उपमुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा को क्रमशः तारापुर और लखीसराय से टिकट दिया है। इसके अलावा, राज्य मंत्री नितिन नवीन को बांकीपुर से और रेणु देवी को बेतिया से टिकट दिया गया है। ...