Search KhabarFast

Press ESC to close

PM मोदी ने सुनीता विलियम्स की वापसी पर लिखी चिट्ठी, कहा - 1.4 बिलियन भारतीयों को आप पर गर्व है

PM मोदी ने सुनीता विलियम्स की वापसी पर लिखी चिट्ठी, कहा - 1.4 बिलियन भारतीयों को आप पर गर्व है

PM Modi Letter to Sunita Williams: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) की एस्ट्रोनॉट सुनीता विलियम्स अपने क्रू मेंबर बूच विल्मोर ने आज सुबह 10.30 बजे इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से धरती के लिए उड़ान भरी हैं। जो कल 19 मार्च की सुबह 3:27 बजे धरती पर लैंड करेंगा। बता दें, करीब नौ महीने अंतरिक्ष में समय बिताने के बाद दोनों धरती पर लौट रहे हैं। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनीता विलियम्स को शुभकामनाएं देते हुए उनके लिए एक चिट्ठी लिखी हैं।

बता दें, पीएम मोदी ने 01 मार्च, 2025 को सुनीता विलियम्स को ये चिट्ठी लिखी थी। जिसे अंतरिक्षयात्री माइक मैसिमिनो के जरिए सुनीता विलियम्स तक पहुचाया गया था।

PM मोदी में चिट्ठी में क्या लिखा था?

कल 19 मार्च की सुबह 3:27 बजे सुनीता विलियम्स इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) से धरती पर वापस लौट रही है। इस खास मौके पर पीएम मोदी की एक चिट्ठी सामने आई है, जो उन्होंने सुनीता विलियम्स के लिए लिखी थी। पीएम मोदी चिट्ठी में लिखते हैं "मैं आपको भारत के लोगों की ओर से शुभकामनाएं देता हूं। आज एक कार्यक्रम में मेरी मुलाकात प्रसिद्ध अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो से हुई। उनसे बातचीत के दौरान आपके कामों को लेकर चर्चा हुई, जिस पर हमें गर्व है।' 

पीएम मोदी आगे लिखते है 'अंतरिक्ष यात्री माइक मैसिमिनो से हुई बातचीत के बाद मैं खुद को चिट्ठी लिखने से रोक नहीं पाया।' पीएम मोदी उस चिट्ठी में बताते है कि जब वह अमेरिकी दौरे पर थे, जब उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से उनके कुशल-मंगल के बारे में पूछा।

सुरक्षित वापसी के लिए शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने चिट्ठी में आगे लिखा '1.4 बिलियन भारतीय हमेशा आपकी उपलब्धियों पर हमेशा गर्व महसूस करते हैं। बेशक आप हमसे हजारों मील दूर हैं, लेकिन आप हमारे दिलों के करीब हैं। भारत के लोग आपके अच्छे स्वास्थ्य और आपके मिशन की सफलता की प्रार्थना करते हैं।' पीएम मोदी लिखते है आपकी वापसी के बाद हमें आपके भारत आने का इंतजार रहेगा। अपनी बेटी की भारत में मेजबानी करना हमारे लिए खुशी की बात होगी। मैं आपको और बैरी विल्मोर को सुरक्षित वापसी के लिए शुभकामनाएं देता हूं।'  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

तमिलनाडु कैबिनेट में विभागों का बंटवारा, CM विजय ने अपने पास रखे बड़े मंत्रालय

Tamil Nadu CM Vijay: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने अपनी जिम्मेदारी संभालने के बाद लगातार बड़े फैसले ले रहे हैं। अब उन्होंने मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा किया है।

'22 लाख उम्मीदवारों की मेहनत...' NEET केस में राहुल गांधी ने पीएम मोदी से की शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करने की मांग

Rahul Gandhi Questions Over NEET Raw: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक मामलों को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रहे पेपर लीक ने देश की शिक्षा व्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया गया और लाखों युवाओं के भविष्य को खतरे में डाल दिया है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा मांगा है।

अब 9वीं-10वीं में तीन भाषाओं की शिक्षा की गई अनिवार्य, इस दिन से लागू होगा नियम

CBSE Rules For Third Language: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई ने एक जुलाई से कक्षा 9 तक के छात्रों के लिए तीन भाषाओं की पढ़ाई अनिवार्य कर दिया गया है। हालांकि, कक्षा 10 में तीसरी भाषा के लिए कोई बोर्ड परीक्षा नहीं होगी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast