परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तारीख आई सामने, इस दिन होगी दोनों की शादी

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की तारीख आई सामने, इस दिन होगी दोनों की शादी

Entertainment News: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा के साथ 13 मई 2023 को दिल्ली के कपूरधला हाउस में सगाई की।जब सेउनकी सगाई हुई है तभी से दोनों के चाहने वाले और फैंस इनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे है। दोनों ने लंबे समय से अपने रिश्ते पर चुप्पी साधी हुई थी हालांकि, जब से ये दोनों जोड़ियां सगाई के बंधन में बंधे है तब से इंडस्ट्री में टॉक ऑफ द टाउन बन गया। सगाई के बाद कपल को कई बार एकसाथ में स्पॉट किया गया है। लेकिन अब इनकी शादी का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे है। वहीं, दोनों की शादी की तारीख भी सामने आ गई है मिली जानकारी के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों साल के अंत में पंजाबी रीति रिवाजों के साथ शादी करेंगे।

शादी की तारीख सामने आई

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा के फैंसे के मन में उनकी शादी की तारीख जानने के लिए काफी उत्साह था। दोनों कपल इस साल 25 सितंबर को शादी के बंधन में बंधेगे। हालांकि, अभी तक वेडिंग डेट को लेकर दोनों की ओर से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। दोनों की शादी की रस्में लगभग एक हफ्तें पहले से ही शुरू हो जाएंगी। दोनों की शादी पूरी रस्मों रिवाज से काफी ग्रांड तरीके से होगी। इस खास शादी में दोनों परिवार वालों और खास दोस्तों के अलावा फिल्म इंडस्ट्री और राजनीतिक जगत से जुड़े कई लोग शामिल हो सकते है।

राजस्थान में हो सकती है ग्रांड वेडिंग

दरअसल, दोनों की शादी राजस्थान में होगी। बीते कुछ दिनों पहले खबर सामने आई थी कि दोनों कुछ वक्त पहले ही राजस्थान के उदयपुर पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर से मुलाकात बेहतरीन जगहों की और होटलों के बारे में जानकारी ली थी। ऐसा बताया जा रहा है कि परिणीति भी अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह राजस्थान में ग्रांड तरीके से शादी करेंगी। हालांकि, कपल राजस्थान में शादी जरुर करेगा लेकिन रिसेप्शन गुड़गांव में देगा।

Leave a comment