बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के पिता का निधन, 98 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Pankaj Tripathi Father Died Today: बॉलीवुड अभिनेता पंकज त्रिपाठी के ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मिली जानकरी के अनुसार, उनके पिता वयोवृद्ध पंडित बनारस त्रिपाठी का निधन हो गया है। वह 98 साल के थे और उन्होंने अपने पैतृक गांव बेलसंड में आखिरी सांस ली है।  

पंकज त्रिपाठी अपने पिता के बेहद करीब थे

पंडित बनारस त्रिपाठी का निधन किसी बीमारी की वजह से हुआ है या उम्र संबंधी दिक्कतों की वजह से अभी इस बारे में जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसा माना जाता है कि पंकज त्रिपाठी अपने पिता के बहुत करीब थे। एक्टर के परिवार में इस समय शोक है। बता दें कि पंकज त्रिपाठी मूल रूप से बिहार के गोपालगंज के रहने वाले हैं। एक्टिंश के कारण उन्हें मुबंई आना पड़ा था और उनके मात-पिता गांव में रह रहे थे।

पिता को नहीं पसंद था मुबंई

पंकज त्रिपाठी के पिता किसान थे और गांव में ही रहकर अपना जीवन व्यतीत कर रहे थे। क्योकिं उनके पिता को मुबंई नहीं पसंद था इसलिए वह गांव में रहते थे। उन्होंने अपने बचपन का समय गांव में ही बीताया और बाद में व‍ह पढ़ाई के सिलसिले में पटना गए थे। यहां उनकी रुचि थियेटर में हुई और वह शौक के तौर पर थिएटर करने लगे थे। इसे बाद उनके मन में एक्टर बनने की लालसा जागी और वह इस दिशा में दिन-रात मेहनत करने में लगे हुए थे। पंकज त्रिपाठी को उन अभिनेताओं में से एक है जिन्होंने अपनी प्रतिभा के दम पर अपनी पहचान बनाई और फर्श से अर्श तक का सफर तय‍ किया।

Leave a comment