Weather Update: दिल्ली में आज से कूल-कूल होगा मौसम, इन राज्यों में भी होगी बारिश

Weather Update: दिल्ली में आज से कूल-कूल होगा मौसम, इन राज्यों में भी होगी बारिश

Weather Forecast Today: दिल्लीवासियों को जल्द ही भीषण गर्मी से राहत मिलने वाली है। जहां भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में तीन दिनों तक गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। वहीं दिन के दौरान अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

आपको बता दें कि मौसम विभाग के मुताबिक, शुक्रवार को दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. दिन में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। रात में बूंदाबांदी की भी संभावना है। शनिवार और रविवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हल्की बारिश की संभावना है। बारिश के बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

बुधवार से दिखा हवाओं का असर

इस बीच, बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा यानी 26.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. एक दिन पहले बुधवार को यह 27.5 डिग्री था। अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 38.8 डिग्री दर्ज किया गया। इससे मौसम में ठंडक आई है और धूल को कम करने में भी मदद मिली है। रविवार तक हवा की दिशा मुख्य रूप से पूर्वी या दक्षिण-पूर्वी ही रहनी चाहिए। बंगाल की खाड़ी से पूर्वी हवाएं दिल्ली की ओर चलती हैं, जिससे मैदानी इलाकों में नमी आती है। यानी अगले चार दिनों तक मौसम काफी ठंडा रहने वाला है।

प्रदूषण के स्तर पर मिलेगी राहत

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को दिल्ली का AQI 178 रिकार्ड किया गया। इस ''मध्यम'' श्रेणी में रखा जाता है। बुधवार को 225 यानी ''खराब'' श्रेणी में था। 24 घंटों के भीतर इसमें 47 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। हाल फिलहाल यह राहत बनी रहने के आसार हैं।

Leave a comment