Search KhabarFast

Press ESC to close

'बेटे ने नादानी में की गलती...', दिल्ली स्कॉर्पियो हादसे में आरोपी के पिता की सफाई; पीड़ित परिवार से बोले - शर्मिंदा हूं

'बेटे ने नादानी में की गलती...', दिल्ली स्कॉर्पियो हादसे में आरोपी के पिता की सफाई; पीड़ित परिवार से बोले - शर्मिंदा हूं

Delhi Scorpio Accident: दिल्ली के द्वारका इलाके में 3फरवरी को हुई दिल दहला देने वाली सड़क दुर्घटना में आरोपी नाबालिग के पिता ने पीड़ित परिवार से माफी मांगी है। उन्होने कहा है कि उनका बेटा नादानी में स्कॉर्पियो की चाबी लेकर निकल गया था, जिसके लिए वह दिल से शर्मिंदा है। दरअसल, आरोपी 17वर्षीय किशोर ने बिना ड्राइविंग लाइसेंस के तेज रफ्तार स्कॉर्पियो चलाते हुए बाइक को जोरदार टक्कर मारी थी। जिसके चलते इस हादसे में 23वर्षीय बाइक सवार साहिल धनैशरा की मौत हो गई थी। आरोपी के पिता ने इस घटना को 'बहुत बड़ी गलती' बताते हुए गहरा अफसोस जताया है।

सोशल मीडिया के लिए दौड़ाई स्कॉर्पियो

बता दें, ये हादसा द्वारका के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के पास सुबह करीब 11:57बजे हुआ। आरोपी नाबालिग अक्षत्र सिंह अपनी बहन के साथ स्कॉर्पियो में था और सोशल मीडिया के लिए 'फन रील' बनाने के चक्कर में तेज गति से गाड़ी चला रहा था। स्कॉर्पियो ने सामने से आ रही साहिल की बाइक को हेड-ऑन टक्कर मारी, जिसके बाद गाड़ी सड़क किनारे खड़ी एक टैक्सी से जा टकराई। इस दौरान साहिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैक्सी चालक घायल हो गया।

आरोपी के पिता का बयान

आरोपी के पिता ने आज मीडिया से बातचीत में कहा 'यह बहुत बड़ी गलती हुई है, बहुत-बहुत अफसोस है। मैं भी एक पिता हूं। मेरा बेटा नादानी में चाबी लेकर निकल गया था। मैं गोरखपुर काम पर था, घर पर नहीं था। परिवार गहरे सदमे में है और हमें बहुत शर्मिंदगी महसूस हो रही है।' उन्होंने पीड़ित साहिल की मां से माफी मांगी और कहा कि वे इस दुख को समझते हैं। पिता का कहना है कि बेटे ने बिना इजाजत गाड़ी ली। हालांकि, पुलिस जांच में आरोपी के खिलाफ पहले से कई ओवरस्पीडिंग चालान मिले हैं।

पीड़ित की मां का दर्द

साहिल की सिंगल मदर इन्ना माकन ने सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो पोस्ट कर कहा 'मैंने 23साल अकेले अपने इकलौते बेटे को पाला। वह प्रॉपर्टी डीलर था, मेरी दुनिया था। इन रईसजादों के फन रील की वजह से मेरी दुनिया उजड़ गई। यह एक्सीडेंट नहीं, क्राइम है। आरोपी को जमानत मिल गई, लेकिन मेरे बेटे को कौन लौटाएगा?' इन्ना ने सरकार, मीडिया और जनता से अपील की है कि ऐसे स्टंट रील्स पर सख्ती बरती जाए। उन्होंने कहा 'अमीर माता-पिता सोचते हैं कि सड़क उनका प्लेग्राउंड है। मेरे बच्चे की जान ली गई, लेकिन ये गतिविधियां बंद होनी चाहिए।'

साहिल की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हेमरेजिक शॉक और गंभीर क्रेनियो-सेरेब्रल इंजरी बताया गया है। पुलिस ने आरोपी नाबालिग के खिलाफ जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत कार्रवाई की। उसे ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया था, लेकिन बोर्ड परीक्षा के कारण अंतरिम जमानत मिल गई।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Aaj Ka Mausam: फुहारों से ठंडा हुआ दिल्ली-NCR, UP-हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश और ओले गिरने का अलर्ट, जानें 05 अप्रैल का मौसम

IMD Rain-Hailstorm Alert: देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम ने करवट ली है। दिल्ली-NCR में हल्की बारिश की फुहारों और बादलों ने गर्मी से राहत दी है, जबकि उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई इलाकों में ओलावृष्टि का खतरा मंडरा रहा है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast