MP Accident: सतना में गिरी 3 मंजिला इमारत, 1 की मौत, 2 घायल

MP Accident: सतना में गिरी 3 मंजिला इमारत, 1 की मौत, 2 घायल

MP Accident: मध्य प्रदेशके सतना में तीन मंजिला इमारत गिरीगई। घटना के वक्त इमारत में 3 मजदूर काम कर रहे थे। इमारत गिर जाने की वजह से सभी मजदूर में मलबे में दब गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और तीन मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला गया। जिसमें 1 एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही 2 घायल हो गए। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।  

इस घटना सूचना मिलते ही नगर निगम के अधिकारी अभिषेक गेहलोत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बचाव अभियान सकारात्मक तरीके से हो गया। इस इमारत में दो लोगों के दबे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद नगर-निगम, SDRF, दमकल विभाग, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन की टीमों द्वारा संयुक्त रूप से ये ऑपरेशन चलाया गया और दो मजदूरों का सुरक्षित बाहर निकाला गया।

इमारत में थी कपड़े की दुकान 

जानकारी के मुताबिक इमारत में पिछले 10 दिनों से काम चल रहा है। इसमें एक कपडों की दुकान चल रही थी। दुकान ऊपर की दो मंजिलों पर निर्माण कार्य करा रहे थे। यह इमारत 40 साल पुरानी है। वहीं तोड़फोड़ की  इमारत काफी कमजोर हो गई थी। जिसकी वजह से यह इमारत गिर गई। इमारत गिरने की सूचना प्रशासन को दी गई। मौके पर पहुंची और प्रशासन की टीम ने 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दो मजूदरों का बाहर सुरक्षित निकाला।

 

Leave a comment