UP CRIME: महिला की लाश को कंधे पर लेकर गली-गली घूमता रहा शख्स और फिर...

UP CRIME: महिला की लाश को कंधे पर लेकर गली-गली घूमता रहा शख्स और फिर...

Dead body of a woman found in a sack: उत्तर प्रदेश से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बता दें कि पुलिस ने बोरी में एक महिला का शव बरामद किया है। वहीं महिला का शव नग्न हालत में था। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए असप्ताल मे भिजवा दिया है। वहीं घटनास्थल का जायजा लेकर जांच शुरू कर दी है, हालांकि पुलिस ने कुछ सीसीटीवी खंगाले है जिसमें एक शख्स को इस बोरी को लेकर गली-गली घुमता नजर आ रहा है।

बोरी में मिला महिला का शव

जानकारी के अनुसार, मेरठ में आज सुबह एक अज्ञात महिला का शव बोरे में पड़ा मिला। महिला का शव नग्न हालत में था। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू की। वहीं जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो उसमें देखा कि एक शख्स बोरे को कंधे में टांगे यहां वहां घूम रहा था। वहीं महिला की पहचान की जा रही है। साथ ही उस शख्स का भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है जिसने शव को ठिकाने लगाया।

पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी फुटेज

मामला खरखौदा थाना क्षेत्र के जमुना नगर का है। महिला की उम्र 30 साल के करीब बताई जा रही है। पुलिस ने कुछ सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो देखा कि एक शख्स कंधे पर बोरा लटकाए यहां वहां घूम रहा है।उसने कई जगह बोरे को ठिकाने लगाने की कोशिश की। वहीं आखिरी में शख्स ने जमुना नगर में गैस गोदाम वाली गली के पास बोरे को ठिकाने लगाया और वहां से चला गया।

Leave a comment