
Cyber Crime: देश में जैसे-जैसे हर काम डिजिटल तरीके से होने लगा है वैसे-वैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी (Cyber Crime) के मामले भी बढे हैं। तकनीक की दुनिया में हुए इस विकास ने हमारे लिए कई चीज़ों को आसान बनाया है तो ठगी करने वाले भी काफी एक्टिव हो गए है। आए इन हम ऑनलाइन होने वाले अपराधों के बारे में सुनते या पढ़ते हैं। हाल ही में साइबर क्राइम से जुड़ा हुआ मामला सामने आया है, जहां ऑनलाइन बिजली का बिल जमा कर रहा व्यक्ति धोखाधड़ी का शिकार हो गया।
उत्तरप्रदेश के नोएडा में एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी हुई है। नोएडा के सेक्टर 39थाने में एक व्यक्ति ने रिपोर्ट दर्ज की है कि साइबर ठगों ने बिजली का बिल जमा कराने का झांसा देकर उसके अकाउंट से 30हजार रुपये निकाल लिए। जानकारी के मुताबिक, सेक्टर 40में रहने वाले मनोज मिश्रा के मोबाइल पर एक मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि अगर बिजली का बिल जमा नहीं किया तो रात को कनेक्शन कट जाएगा। इस मैसेज में एक मोबाइल नंबर भी दिया गया था, जिस पर कॉल कर मनोज ने उनसे बात की।
मनोज ने जिस नंबर पर कॉल किया वहां से कॉल रिसीव करने वाले व्यक्ति ने बताया कि वह बिजली विभाग से बोल रहा है। उसने कहा कि आपको ऑनलाइन बिजली का बिल भुगतान करना होगा। इसके लिए उसने मनोज के नंबर पर एक ऐप डाउनलोड करने का लिंक भेजा। जैसे ही उस ऐप को डाउनलोड किया गया, तो मोबाइल फोन हैक हो गया। इस दौरान साइबर ठगों ने उनके अकाउंट से यूपीआई के माध्यम से 30 हजार रुपये निकाल लिए। जब मोबाइल हैक से हटा तब जाकर पता चला अकाउंट से 30 हजार रुपये गायब हो गए हैं।
ऑनलाइन पेमेंट के वक़्त न करें ये गलती
जब भी आप ऑनलाइन बिल का भुगतान या पेमेंट करते है तो आपका सतर्क रहना बहुत जरूरी है। जब भी आप किसी बिल का भुगतान करते है तो उसके लिए हमेशा ही सरकारी वेबसाइट या ऐप का ही उपयोग करें। कभी भी अज्ञात नंबर से आए कॉल का रिप्लाय और मैसेज में आए लिंक पर क्लिक न करें।
Leave a comment