
Makar Sankranti 2023: लोहड़ी के एक दिन बाद ही मकर संक्रांति का त्यौहार मनाया जाता है। हिन्दू धर्म में इस त्यौहार का बहुत महत्त्व है। मकर संक्रांति का त्यौहार सूर्य देवता को समर्पित और मकर राशि में सूर्य के पारगमन को चिन्हित करता है। वहीं मकर संक्रांति के दिन कुछ खास चीजें दान करने से गुडलक मिलता है। आइए आपको इन चीजों के बारे में बताते हैं।
कब है मकर संक्रांति का त्यौहार?
दरअसल, प्रत्येक वर्ष लोहड़ी का त्यौहार 13 जनवरी को मनाया जाता है लेकिन, इस बार ये त्यौहार 14 जनवरी को मनाया जा रहा है। क्योंकि पंचांग के अनुसार जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं तो मकर संक्रांति मनाई जाती है। इस बार सूर्य 14 की रात को 8 बजकर 21 मिनट पर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इस वजह से संक्रांति 15 को मनाई जाएगी।
इन चीज का करें दान
तिल- मकर संक्रांति के अवसर पर हर व्यक्ति को स्नान बाद काले और तिल का दान करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव की कृपा से धन और धान्य बढ़ता है और शनि दोष भी दूर होता है।
गुड़- मकर संक्रांति के दिन आप गुड़ का दान कर सकते हैं। इस एक दान से आपके तीन ग्रहों सूर्य, गुरु और शनि के दोष दूर होते हैं। मकर संक्रांति के दिन गुड़ और काले तिल से बने लड्डू का दान किया जाता है।
कंबल- मकर संक्रांति के अवसर पर पूजा के बाद गरीबों को कंबल और गर्म कपड़ों का दान अपनी क्षमता के अनुसार करना चाहिए। ऐसा करते हैं तो आपकी कुंडली में राहु से जड़े दोष दूर होंगे और उसके सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेंगे।
चावल- मकर संक्रांति पर यदि आप चावल का दान करते हैं तो चावल चंद्रमा का प्रतीक है। इससे चंद्रमा मजूबत होता है और जीवन में सुख और समृद्धि बढ़ती है। चावल दान से चंद्र दोष भी दूर होता है।
Leave a comment