महेंद्र सिंह धोनी को मिला ICC Hall of Fame , रवि शास्त्री ने कर दी जेबकतरे से तुलना

महेंद्र सिंह धोनी को मिला ICC Hall of Fame , रवि शास्त्री ने कर दी जेबकतरे से तुलना

ICC Hall of Fame: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज और पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 9 जून 2025 को लंदन में आयोजित एक समारोह में आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। धोनी 11वें भारतीय क्रिकेटर बने। जिन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान मिला। इस मौके पर पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने धोनी की विकेटकीपिंग कौशल की तारीफ करते हुए एक मजेदार तुलना की जिसने सभी का ध्यान खींचा। शास्त्री ने धोनी की तेज़ हाथों की गति को "जेबकतरे से भी तेज़" नाम दिया। जिससे समारोह में मौजूद लोग ठहाके मारकर हंसने लगे।
 
धोनी की विकेटकीपिंग की तारीफ
शास्त्री ने समारोह में कहा "धोनी के हाथ जेबकतरे से भी तेज हैं। अगर आप भारत में खासकर अहमदाबाद में बड़े मैच के लिए जा रहे हैं। तो धोनी को अपने पीछे विकेटकीपर के रूप में नहीं चाहेंगे वरना आपकी जेब खाली हो जाएगी। इस टिप्पणी ने धोनी की बिजली जैसी तेज स्टंपिंग और रन-आउट करने की क्षमता को दर्शाती है। शास्त्री ने धोनी की शांत स्वभाव की भी तारीफ की, जिसमें उन्होंने कहा "चाहे वह शून्य पर आउट हों, विश्व कप जीतें, या शतक बनाएं, धोनी का चेहरा हमेशा एक जैसा रहता है। यह उनके व्यक्तित्व की खासियत है। जो उन्हें सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों से भी अलग बनाती है।
 
धोनी का शानदार करियर
धोनी ने अपने 15 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में 538 मैचों में 17,266 रन बनाए और 829 शिकार किए। उनकी कप्तानी में भारत ने 2007 टी20 विश्व कप, 2011 वनडे विश्व कप, और 2013 चैंपियंस ट्रॉफी जीती। वह एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने तीनों आईसीसी व्हाइट-बॉल ट्रॉफी जीतीं। धोनी ने अपने हॉल ऑफ फेम सम्मान पर कहा "आईसीसी हॉल ऑफ फेम में शामिल होना एक बड़ा सम्मान है। विश्व के दिग्गज क्रिकेटरों के साथ अपना नाम देखना अद्भुत है। यह मेरे लिए हमेशा यादगार रहेगा।"
 
रवी शास्त्री का अंदाज
शास्त्री का यह बयान नया नहीं है। 2020 में भी धोनी के संन्यास के समय उन्होंने उनकी विकेटकीपिंग को जेबकतरे से तुलना की थी। शास्त्री ने कहा था "धोनी प्राकृतिक विकेटकीपर नहीं थे लेकिन उनकी प्रभावशीलता गजब की थी। उनकी तेजी ने बल्लेबाजों को हमेशा हैरान किया।" इस बार भी शास्त्री का अंदाज सोशल मीडिया पर छा गया। जहां प्रशंसकों ने इसे खूब सराह रहें हैं।

Leave a comment