MP के सिंगरौली में पसरा मातम, घर से नए साल का जश्न मनाने निकले 4 युवकों का मिला शव

MP के सिंगरौली में पसरा मातम, घर से नए साल का जश्न मनाने निकले 4 युवकों का मिला शव

MP Crime News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।  यहां एक घर के सेप्टिक टैंक से 4 शव मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गई। वहां मौजूद लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शवों को टैंक से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, 3 मृतकों की पहचान हो गई है।  तो वहीं, पुलिस ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरी धटना मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां थाना क्षेत्र की है। जहां बड़ोखर गांव के हिंडाल्को प्लांट के गेट नंबर-3 के पास शनिवार रात को एक मकान के पीछे बने सेप्टिक टैंक से दुर्गंध आ रही थी। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। मौक पर पहुंची पुलिस ने जब सेफ्टिक टैंक को खुलवाया तो उसमें 4 लोगों के शव निकलें। पुलिस ने शवों को जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

मृतकों की पहचान की गई

मिली जानकारी के अनुसार, सेप्टिक टैंक हरिप्रसाद प्रजापति के मकान के पीछे बना है। मृतकों में से एक व्यक्ति सुरेश उन्हीं का बेटा है। दूसरे का नाम करण बताया जा रहा है। बाकी 2 युवक भी उन्हीं के दोस्त हैं। बताया जा रहा है कि 1 जनवरी के दिन सुरेश कहीं घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसके बाद शनिवार रात को उसकी लाश सेप्टिक टैंक में मिली है। तो वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 

स्थानीय लोगों से पूछताछ में पुलिस को प्रारंभिक जानकारी मिली है कि चारों युवकों को नए साल की पार्टी करते देखा गया था। लोगों का कहना है कि उन्होंने मकान किराए पर दे रखा था। मकान मालिक हरप्रसाद प्रजापति इस घर में नहीं रहता है। वह कभी-कभी यहां आता था।

मौके पर एक मिली कार

मकान मालकिन के अनुसार, उनका बेटा 1 जनवरी को अपने 3 दोस्तों के साथ घर से निकला था। इनमें से दो युवकों को वह नहीं जानतीं। पार्टी मनाने के बाद से ही चारों गायब थे। शनिवार शाम एक ग्रामीण को टैंक से बदबू महसूस हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। टैंक के पास पुलिस को एक कार भी मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a comment