Loksabha Election 2024:'कांग्रेस में आज 5 पावर सेंटर', संजय निरुपम का गांधी परिवार पर बड़ा हमला

Loksabha Election 2024:'कांग्रेस में आज 5 पावर सेंटर', संजय निरुपम का गांधी परिवार पर बड़ा हमला

Sanjay Nirupam: लोकसभा चुनाव होने से पहले कांग्रेस पार्टी छोड़ने वाले महाराष्ट्र के दिग्गज नेता संजय निरुपम ने अब गांधी परिवार पर हमला बोला है। आज उन्होंने मुंबई के अंधेरी स्थित अपने घर पर ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अमोल कीर्तिकार पर निशाना साधते हुए कहा कि खिचड़ीचोर को हमारी सीट दी गई।  पहले हमने कहा था कि खिचड़ीचोर का प्रचार हम नहीं करेंगे। रामलीला मैदान में बची हुए सेना के नेता रामलीला मैदान में गए और BJP को भ्रष्ट कहा। लेकिन वे खुद खिचड़ीचोर को उम्मीदवार बनाते हैं।  

'5 पावर सेंटर हैं, 5 लॉबी'

संजयनिरुपम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस ने कहा कि,' कांग्रेस पार्टी एक बिखरी हुई पार्टी है। 5 पावर सेंटर हैं 5 लॉबी है जिसमें एक सोनिया जी की, राहुल की, प्रियंका की, मल्लिकार्जुन खरगे की और पांचवी वेणुगोपाल की है। यह सब एक-दूसरे से टकराते रहते हैं। ऐसे में अकेला मैं नही हूं लाखों लोग परेशान हैं। संगठन में ऐसा आदमी बैठा है जो हिंदी भाषा बोलता है तो समझ नहीं आती इंग्लिश भाषा बोलता है तो वो भी समझ नहीं आती और हमें मलयालम आती नहीं हैं।

राहुल गांधी के आसपासहैं लेफ्टिस्ट'

निरुपम नेपार्टी अध्यक्ष पर निशाना साधते हुएकहा किखरगे के आसपास ऐसे लोग हैं जोराजनीति से काफी दूर हैं। लेकिन फिर भी सब पॉवर सेंटर बन गए हैं। हम सेकुलर हैंयह बात कांग्रेस कहती हैं, ये गांधीजी की विचारधारा है, उसके बाद नेहरूजी का सेक्युलरिज्म आया। बड़े पैमाने परराहुल गांधी के आसपासलेफ्टिस्ट हैं। इसी कारण अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह मेंशामिल नहीं हुए। राम के अस्तित्व को हीकांग्रेस नेनकार दिया है।

'पार्टी में हैं आउट-डेटेड और स्क्रैप मटेरियल'

संजय निरूपम ने PC में कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि ऐसे नारे कांग्रेस में बनते हैं दो एक से दो बार नहीं जो घर में भी नहीं बोले जा सकते। आधे से ज्यादा लोग पार्टी में आउट-डेटेड और स्क्रैप मटेरियल हैं। इसी वजह से कांगेस का यह हाल है और वैचारिक स्तर पर द्वंद चल रहा है। पहले मंदिर या धार्मिक स्थानों पर बड़े-बड़े लोग जाने से कतराते थे। मगर अब ऐसा नहीं हैं। 

Leave a comment