Lok Sabha Election 2024: ‘युवा और महिला परेशान.. सिर्फ लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं’ चुनावी सभा में प्रियंका गांधी ने किया बड़ा खुलासा

Lok Sabha Election 2024: ‘युवा और महिला परेशान.. सिर्फ लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं’ चुनावी सभा में प्रियंका गांधी ने किया बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के रायबरेली में प्रियंका गांधी ने एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरी माता जी आपकी सांसद रहीं। आज मेरे भाई आपके प्रत्याशी हैं।आपने खुद देखा है कि बीते 20वर्षों में यहां कई विकास के काम हुए। हमारा और आपका रिश्ता सिर्फ राजनीतिक नहीं रहा, बल्कि प्रेम-आदर का रहा है।रायबरेली की जनता राजनीतिक चेतना हमेशा मजबूत रही है, जिसके चलते यहां नेता जनता के प्रति सदैव जवाबदेह रहे।

प्रियंका गांधी ने कहा कि ये लोग गौमाता की बात करते हैं, लेकिन यहां के गौशालाओं में गाय के लिए चारा-पानी और छप्पर तक नहीं है। गाय धूप में लेटी रहती है, चारा-पानी न होने से उनकी मौत हो जाती है। छत्तीसगढ़ में भी आवारा पशु की समस्या थी। तब हमने सरकार में रहते हुए महिलाओं को गौशालाओं में रोजगार दिया। सरकार ने गोबर खरीदी प्रक्रिया शुरू की, जिससे आवारा पशुओं की समस्या हल हो गई। उन्होंने कहा कि देश में चंद पूंजीपतियों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्ज माफ हो जाता है। लेकिन एक गरीब किसान 50 हजार का कर्ज न चुका पाए, तो उसे खुदकुशी करनी पड़ती है। यानी प्रधानमंत्री बड़े-बड़े खरबपतियों का कर्ज माफ कर सकते हैं, लेकिन किसान का कर्ज माफ नहीं कर सकते।

देश में महंगाई चरम पर है, महिलाएं परेशान हैं- प्रियंका गांधी

प्रियंका गांधी ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहते हैं कि हमने 10 साल में जो किया, वो काम कांग्रेस 70 साल में नहीं कर पाई। जबकि आज सच्चाई यह है कि देश में महंगाई चरम पर है, महिलाएं परेशान हैं, खेती महंगी हो गई, किसान आवारा पशु से परेशान है, देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है, युवा परेशान है, पुरानी पेंशन न मिलने से सरकारी कर्मचारी भी परेशान है, यानी जीवन में तरक्की नहीं हुई, सिर्फ लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं।

Leave a comment