
सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की मुस्लिम पक्ष की अपील
सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई को दौरान मुस्लिम पक्ष की याचिका को खारीज करते हु्ए कोर्ट ने ASI सर्वे को जारी रखने का आदेश दिया है। मस्जिद कमेटी की रोक की अर्जी खारीज करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने ASI सर्वे पर रोक नहीं लगाई है कोर्ट की ओर से सर्वे जारी रखने का आदेश दिया गया है।
नमाज के बाद 3:30 बजे से शुरू होगा सर्वे
ASI सर्वे पर जुम्मे की नमाज के लिए रोक लगा दी गई थी। नमाज अदा करने के बाद 3:30 बजे से फिर से शुरू होगा Asi सर्वे।
जुम्मे की नमाज के लिए रोका ASI सर्वे
सर्वे को 2 बजे तक के लिए रोका गया है। जुम्मे की नमाज के बाद फीर से अंदर जाएगी टीम। सर्वे कर रही टीम नमाज के दौरान बाहर आ गई है। लोगों के नमाज अदा करने के बाद फिर से शुरू होगा सर्वे।
सर्वे रोकाASI टीम ने हिंदू धर्म चिन्हों को किया इकट्ठा
ज्ञानवापी सर्वे के पहले दिन ASIटीम ने हिंदू धर्म चिन्हों को इकट्ठा करके एक जगह स्टोर कर दिया है। ASI की 51 सदस्यों की टीम द्वारा आज का सर्वे 4 भागों में बाट कर किया गया। 51 लोगों की टीम ने ज्ञानवापी में 4 भागों में बट कर काम किया।
Gyanvapi ASI Survey Live Update: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को कायम रखते हुए वाराणसी में स्थित ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे को जारी रखने का आदेश दिया था। जिसके बाद से ASI सर्वे के लिए दो टीमें तैयार की गई हैं। आज सुबह से ASIकी एख टीम ने सर्वे फिर से शुरू कर दिया है। ज्ञानवापी मस्जिद मामले में हिंदू पक्ष में का प्रतिनिधित्व कर रहे वकील सुभाष नंदन चतुर्वेदी ने बताया कि ASIअधिकारियों समेत सभी लोग मौके पर पहुंच गए हैं और सर्वे शुरू हो गया है।
ज्ञानवापी में लगाए गए वज्र वाहन
ASI सर्वे के चलते ज्ञानवापी के हर 300 मीटर पर सुरक्षा कारणों को देखते हुए वज्र वाहन लगाए गए हैं। इसके साथ ही RAFके जवानों को काशी विश्वनाथ मंदिर के सभा गेटों पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही ATSके कमांडो ने एटीएस के कमांडो ने सभी दरवाजों पर मोर्चा संभाल लिया है।
BJPसांसद सुब्रत पाठक ने अपने बयान में कहा कि हाईकोर्ट ने इस सुमवाई में सच का साथ दिया है। हमारे 20 हजार से ज्यादा मंदिर तोड़कर उस पर मस्जिद बना दी गई थी। लेकीन हम तो फिर भी कुछ ही मंदिरों की बात कर रहे हैं। दूसरे पक्ष यानी मुस्लिम पक्ष को यह समझना चाहिए और देश के अन्य लोगों को भीइस फैसले को समझना चाहिए।
क्या है पूरा विवाद?
ज्ञानवापी विवाद को लेकर हिंदू पक्ष का दावा है कि वहां 100 फीट ऊंचा आदि विश्वेश्वर का स्वयंभू ज्योतिर्लिंग है और नियमित रूप से भगवान विश्वेश्वर की पूजा की जाती है। ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर विवाद चल रहा है, जिसमें हिंदू पक्ष ने मांग की है कि पूरी ज्ञानवापी मस्जिद पर कब्जा किया जाए और ज्ञानवापी में मुसलमानों का प्रवेश बंद किया जाए।
Leave a comment