
Big disclosure in Anjali's viscera report: दिल्ली का कंझावला केस अभी पूरी तरह नहीं सुलझा है। इस दौरान अंजलि की विसरा रिपोर्ट सामने आई है जिसमें कई खुलासे हुए है। रिपोर्ट के अनुसार, हादसे के अंजलि शराब के नशे में थी। बता दें कि 31 दिसबंर की दार रात को कंझावला में अंजलि नाम की लड़की को एक कार 12 किमी. तक घसीटती ले गई थी जिसमें लड़की की मोत हो गई थी। हालांकि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
अंजलि की विसरा रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
दिल्ली पुलिस ने अंजली की मौत के बाद हुए पोस्टमार्टम के बाद उसके विसरा को सुरक्षित रख लिया था। उस विसरा को बाद में जांच के लिए रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लैब को दिया गया था। जिसके बाद लैब ने अंजलि की विसरा रिपोर्ट दिल्ली पुलिस को 24 जनवरी को सौंप दी थी और पुलिस ने इस रिपोर्ट में खुलासे किए है। हादसे के वक्त अंजली शराब के नशे में थी।
निधि ने पहले ही कर दिया था इस बात का खुलासा
बता दें कि इस हादसे की चश्मदीद यानी अंजलि की दोस्त निधि ने पहले ही पुलिस के सामने इस मामले में बयान देकर बताया था कि वह और अंजली दोनों नए साल के पहले वाली रात को एक पार्टी में गए थे। जहां अंजलि ने शराब पी थी और वह हादसे के वक्त नशे में थी। वो दोनों एक पार्टी से एक ही स्कूटी से लौट रही थीं, उसी दौरान एक बलेनो कार के द्वारा एक्सीडेंट के दौरान निधि बच गई लेकिन अंजलि की मौत हो गई।
Leave a comment