Reliance Jio के पोर्टफोलियो में प्रीपेड व पोस्टपेड यूजर्स के लिए कई सस्ते प्लान हैं। इन प्लान्स में यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग समेत कई सारे बेनिफिट्स मिलते हैं। यूजर्स के मामले में देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी के पास 84 दिन वाला एक सबसे सस्ता प्लान है, जिसमें यूजर्स को कम पैसे में पूरे 12 सप्ताह कॉलिंग का फायदा मिलता है।
84 दिनों वाला सबसे सस्ता प्लान
TRAI के आदेश के बाद पिछले साल टेलीकॉम कंपनियों ने वॉइस ओनली वाले प्लान पेश किए थे, जिसमें यूजर्स को कॉलिंग और SMS का ही बेनिफिट ऑफर किया जाता है। दूरसंचार नियामक के फैसले के बाद लॉन्च हुए इस सस्ते प्लान में यूजर्स को पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है।
इसमें यूजर्स को पूरे भारत में कहीं भी कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है। साथ ही, कंपनी यूजर्स को कुल 1,000 फ्री SMS भी ऑफर करती है।
Jio के इस प्लान में यूजर्स को कॉम्पलिमेंटरी OTT ऐप्स का भी एक्सेस मिलता है। यूजर्स को इसमें Jio AI Cloud और Jio TV का फ्री एक्सेस मिलता है। रिलायंस जियो का यह प्रीपेड रिचार्ज प्लान 448 रुपये में आता है। कंपनी ने इस प्लान को अपनी वेबसाइट पर वैल्यू प्लान की लिस्ट में रखा है। यह प्रीपेड प्लान खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो जियो का नंबर सेकेंडरी सिम के तौर पर यूज करते हैं और चाहते हैं कि उनका नंबर बंद भी न हो।
1028 रुपये वाला प्लान
इस प्रीपेड प्लान के अलावा जियो के पास 1,028 रुपये की कीमत में 84 दिनों की वैलिडिटी वाला रिचार्ज प्लान है। इस प्लान में यूजर्स को पूरे 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। इसमें पूरे भारत में फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री नेशनल रोमिंग जैसे बेनिफिट्स तो मिलते ही हैं। साथ ही, यूजर्स को डेली 2GB हाई स्पीड डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलता है। जियो के इस प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर किया जाता है।