IPL 2024, Rohit Sharma: पंड्या की कप्तानी में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा? जानें क्यों

IPL 2024, Rohit Sharma: पंड्या की कप्तानी में नहीं खेलेंगे रोहित शर्मा? जानें क्यों

IPL 2024, Rohit Sharma: टीम इंडिया ने रोहित शर्मा की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम को 4-1 से रौंद दिया। इस जीत के बाद भारतीय टीम आईसीसी की टेस्ट रैंकिग में पहले पायदान पर पहुंच गई। लेकिन इसी बीच टीम को कप्तान के रूप में बड़ा झटका लगा है। रोहित शर्मा पांचवें टेस्ट मैंच में चोटिल हो गए। जिसकी वजह से वह मैदान पर फिल्डिंग करने नहीं उतरे।

रोहित शर्मा के चोटिल होने के बाद कयास लगाए जा रहे है कि मुंबई इंडियन के पूर्व कप्तान आईपीएल से बाहर हो सकते हैं। अगर रोहित बाहर हो जाते हैं तो मुंबई इंडियन को एक बड़ा झटका लग सकता है। बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में मुंबई इंडियन की कप्तानी हार्दिक पंड्या कर रहे हैं।

रोहित शर्म की पीठ में आया था खिंचाव

जानकारी के मुताबिक, रोहित शर्मा की पीठ में खिंचाव की आ गया था। जिसके वजह से पांचवें टेस्ट के तीसरे दिन रोहित शर्मा फिल्डिंग करने नहीं आए थे। उनकी जगह जसप्रीत बुमराह ने टीम की कमान संभाली थी। इस खबर की पुष्टि बीसीसीआई ने की है। हालांकि, बीसीसीआई ने इस खबर की पुष्टि नहीं की है कि रोहित शर्मा की परेशानी गंभीर है या नहीं।

छोड़ सकते हैं 2024 का आईपीएल

वहीं, अगर रोहित शर्मा की परेशानी गंभीर हुई, तो वह आईपीएल 2024को छोड़ सकते हैं।साथ ही इस साल होने वाला टी-20 विश्व कप से भी दूरी बना सकता हैं। हालांकि, इस पर रोहित शर्मा की तरफ से कोई अपडेट नहीं आया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या रोहित शर्मा नए कप्तान हार्दिक पांड्या की कप्तानी में आईपीएल 2024खेल पाते हैं या नहीं।

Leave a comment