दिल्ली पुलिस ने चंद्रकांत झा को गिरफ्तार किया, तिहाड़ के पास हत्या कर फेंकता था शव के टुकड़े

दिल्ली पुलिस ने चंद्रकांत झा को गिरफ्तार किया, तिहाड़ के पास हत्या कर फेंकता था शव के टुकड़े

Serial Killer Chandrakant Jha Arrested: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक खतरनाक सीरियल किलर और पैरोल जम्पर चंद्रकांत झा को गिरफ्तार किया है। चंद्रकांत को 2013में आजीवन कारावास की सजा मिली थी। 2023में उसे 90दिन की पैरोल मिली थी, लेकिन पैरोल की अवधि समाप्त होने के बाद वह वापस जेल नहीं लौटा और फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता है, क्योंकि वह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था।

चंद्रकांत झा का खौफनाक क्राइम रिकॉर्ड

चंद्रकांत झा का अपराध रिकॉर्ड बेहद खौफनाक है। 1998से 2007तक उसने पश्चिमी दिल्ली में आठ लोगों की हत्या की। वह पहले अपने शिकार से दोस्ती करता था और फिर उन्हें बेरहमी से मार डालता था। चंद्रकांत खासकर बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रवासी मजदूरों को अपना शिकार बनाता था। हत्या के बाद, वह शव के टुकड़े करता और तिहाड़ जेल के आसपास फेंक देता था। हर शव के पास वह एक चिट्ठी छोड़ता था, जिसमें लिखा होता था, "मैंने हत्या की है, पकड़ सको तो पकड़ लो।"

चंद्रकांत की गिरफ्तारी

चंद्रकांत झा को फरवरी 2013में तीन हत्याओं के मामले में दोषी ठहराया गया था। उसे पहले मौत की सजा दी गई थी, लेकिन बाद में यह सजा आजीवन कारावास में बदल दी गई। 2022में उसकी जिंदगी पर एक डाक्यूमेंट्री "इंडियन प्रीडेटर: द बुचर ऑफ दिल्ली" नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस डाक्यूमेंट्री में उसके खौफनाक अपराधों को विस्तार से दिखाया गया। चंद्रकांत का जीवन काफी रहस्यमय था। वह दिल्ली के साप्ताहिक बाजारों में फेरी लगाने का काम करता था और उसने दो बार शादी की थी।

चंद्रकांत झा की गिरफ्तारी पुलिस के लिए एक बड़ी कामयाबी है, जिसने इस खतरनाक अपराधी को आखिरकार पकड़ लिया।

Leave a comment