IND vs SA 2nd Test Match: ताश के पन्नों की तरह बिखरे टीम इंडिया के बल्लेबाज, महज 11 रनों पर गवाएं 6 विकेट

IND vs SA 2nd Test Match: ताश के पन्नों की तरह बिखरे टीम इंडिया के बल्लेबाज, महज 11 रनों पर गवाएं 6 विकेट

नई दिल्ली:भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच  दूसरेटेस्ट मैच में पहले दिन का खेल खत्म हो गया है। पहला दिन भारत के गेंदबाज के नाम रहा। टीम इंडिया के गेंदबाज दक्षिण अफ्रीका पर कहर बनकर टूटे। उन्होंने अफ्रीकी टीम को पहली पारी में महज 55 रनों पर समेट दिया। वहीं बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के बल्लेबाजों ने एक बार निराश किया। टीम इंडिया के 7 बल्लेबाज बिना खाता खोले वापस लौट गए।

पहली पारी में टीम इंडिया ने महज 11 बॉल में अपने आखिर के 6 विकेट गंवा दिए। भारत की पूरी टीम महज 153 रनों पर सिमट गई। टीम इंडिया की तरफ से सबसे ज्यादा रन विराट कोहली ने बनाए। उन्होंने 46 रनों की पारी खेली। साथ ही कप्तान रोहित शर्मा ने 39 और शुभमन गिल ने 36 रनों का योगदान दिया।

55 रनों पर सिमटी दक्षिण अफ्रीका

टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन ये फैसला उन्हीं की टीम पर भारी पर गया। उनके बल्लेबाज भारत के गेंदबाजों के सामने ताश के पन्नों की तरह बिखर गए। महज 55 रनों के स्कोर पर दक्षिण अफ्रीका की पूरी टीम सिमट गई।

सिराज ने बरपाया कहर  

भारत की तरफ से मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की। उनकी गेंदबाजी के आगे दक्षिण अफ्रीका की टीम बेबस नजर आई। उन्होंने 9 ओवर में 15 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए। जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार ने 2-2 विकेट चटकाते हुए महज 55 रन के स्कोर पर साउथ अफ्रीका की पहली पारी को खत्म कर दिया।

Leave a comment