Holashtak 2024: आज से होलाष्टक शुरू, इन बातों का रखें खास ध्यान, जीवन में होगी खुशियों की बरसात

Holashtak 2024: आज से होलाष्टक शुरू, इन बातों का रखें खास ध्यान, जीवन में होगी खुशियों की बरसात

Holashtak2024: हिंदू धर्म में होली बेहद खास त्योहार माना जाता है। बता दें, होली का पर्व होलिका दहन से आठ दिन पहले शुरू हो जाताहै। जिस दिन होली का पर्व शुरू होता है उस दिन से यानि फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि से होलाष्टक की 8 दिन की अवधि शुरू हो जाती है। इस साल होलाष्टक रविवार (17 मार्च) से शुरू हो गए हैं। वहीं, भारत में होलिका दहन 24 मार्च को को मनाया जाएगा। होलिका दहन होने के साथ ही होलाष्टक अवधि भी खत्म हो जाएगी। ऐसा माना जाता है कि होलाष्टक के 8 दिनों में कोई भी नए या फिर शुभ काम नहीं किए जाते हैं। चलिए जानतें हैं, होलाष्टक में क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

होलाष्टक में क्या करें

होलाष्टक के आठ दिनों में भगवान विष्णु और कुल के देवी-देवताओं की पूजा करें। इसके साथ गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करें। होलाष्टक में रोजाना पूजा करते दौरान भगवान राम और कृष्ण को अबीर और गुलाल लगाएं और श्रीसूक्त का पाठ भी करें। ऐसा करने से मन को शांति प्राप्त होती है। होलाष्टक के बच्चों को बिल्कुल भी परेशान न करें, उनसे अच्छे से बर्ताव करें और प्यार दें। होलाष्टक अवधि में भगवान शिव की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से घर से परेशानी दूर हो जाती है।

होलाष्टक में क्या न करें 

होलाष्टक दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। जैसे कि शादी, विवाह, मुंडन, सगाई और गृह प्रवेश शुभ कार्य नहीं किए जाते हैं। इसके अलावा मकान या फिर जमीन खरीदने या वाहन खरीदने जैसे काम न करें। होलाष्टक अवधि में यज्ञ और हवनन करें। ऐसा कहा जाता है कि इस समय अनुष्ठान का पूर्ण फल नहीं मिलता है। इस समय कोई भी शुभ काम कार्य की शुरूआत न करें।इसके अलावानए सामान सोने चांदी के गहने और घरेलू सामान की खरीद करना भी अशुभ माना जाता है।

Leave a comment