
Haryana: हरियाणा के सोनीपत में रिश्तो को शर्मसार कर सगे भाई ने नशे की हालत में अपने भाई की चाकू गोदकर हत्या कर दी। गांव सिटवाली में शराब पीकर घर आए छोट भाई ने बड़े के साथ झगड़ा कर दिया। इसी बीच छोटे भाई ने बड़े के सीने में चाकू से वार कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोपहर को उनकी मौत हो गई। मामले की सूचना के बाद मोहाना थाना प्रभारी व उनकी टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव सिटावली निवासी लोकेश (40) वीरवार रात को अपने घर पर थे। जानकारी के मुताबिक रात को उनका छोटा भाई नवीन शराब के नशे में घर गया था। लोकेश ने उसके शराब पीकर आने पर विरोध जताया तो दोनों भाईयों में झगड़ा हो गया। इस पर छोटे भाई नरेश ने बड़े भाई के सीने में चाकू से वार कर दिया। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गए। छोटा भाई मौके से भाग गया।
परिजनों ने लोकेश को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां दोपहर को उनकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलने पर मोहाना थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवा दिया है।
Leave a comment