Sonipat News: ‘...बहुत से विवाद चल रहे हैं’ सोनीपत में कांग्रेस पर बरसे सीएम मनोहर लाल

Sonipat News: ‘...बहुत से विवाद चल रहे हैं’ सोनीपत में कांग्रेस पर बरसे सीएम मनोहर लाल

सोनीपत: हरियाणा के सोनीपत में पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल गोहाना पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा कि सभी 10 लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के कैंडिडेट घोषित हो गए हैं और जनता का उन्हें बड़ा जन समर्थन मिल रहा है। वन साइड मैच की भांति समर्थन मिल रहा है, दूसरा कोई मैदान में नहीं है और विपक्ष की हिम्मत भी नहीं हो रही है कि कांग्रेस मैदान में जल्दी आ जाए। कांग्रेस के प्रत्याशियों को महीना भर से इंतजार करते हो गया है।

मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता महीना भर से इंतजार कर रहे हैं कि आज लिस्ट आ जाए कि आज लिस्ट आ जाए, उनकी आंखें भी नहीं खुली हुई है। कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची घोषित करें तो खेल में मजा आएगा। दुष्यंत चौटाला के पलटवार करते हुए मनोहर लाल ने कहा कि उधार के कैंडिडेट पर पटलवार करते हुए कहा है कि हमारे पास तो कैंडिडेट है औरों के पास कैंडिडेट भी नहीं है।

कांग्रेस में बहुत से विवाद चल रहे हैं- पूर्व सीएम मनोहर लाल

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मनोहर लाल ने कहा कि कांग्रेस में बहुत से विवाद चल रहे हैं। फैसला न करने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, हो सकता है किसी कैंडिडेट के साथ सौदेबाजी की ना हो पा रही हो। कोई कैंडिडेट  लेने वाला होता है और किसी को पार्टी देने वाली होती है। कांग्रेस को यह समझ नहीं आ रहा है कि वह कैंडिडेट से पैसा लेंगे या कैंडिडेट को पैसा देंगे।

कांग्रेस में कोई टिकट लेने के लिए तैयार नहीं है- पूर्व सीएम मनोहर लाल

मनोहर लाल ने कहा कि मैदान में कोई आ नहीं रहा और यह बात भी गलत नहीं है कि उनका आपसी झगड़ा चल रहा है। कांग्रेस में कोई टिकट लेने के लिए तैयार नहीं है क्योंकि कांग्रेस पार्टी जब तक सपोर्ट नहीं करेगी। उनके हाथ खाली है,और भाजपा ग्राउंड रूट से लगातार काम कर रहे हैं। एक बढ़िया इलेक्शन लड़कर 10 की 10 सीट पर जीते दर्ज करेंगे।

Leave a comment