
Sirsa crime: हरियाणा के सिरसा जिल के नोहरिया बाजार गोलियों की गड़गड़ाहट से दहल गया। जहां मोटर साइकिल पर सवार अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी। इस घटना में दोनों युवक गोली लगने से घायल हो गए। इस पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। शिकायत मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।
वारदात में जख्मी एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल मोनू गुज्जर की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हिसार रैफर किया गया है। वारदात की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन, शहर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। जांच शुरू की गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरा भी खंगाले जा रहे हैं। जानकारी मुताबिक बुधवार शाम को अज्ञात लोगों ने नोहरिया बाजार की गली मस्जिद वाली में मोनू गुज्जर नामक युवक पर फायरिंग की। इस वारदात में मोनू गुज्जर के पेट में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। एक अन्य युवक भी घायल है।
इसके साथ ही वहां खड़े एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने मोनू गुज्जर को अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे चिकित्सकों ने रैफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार हमलावरों ने पांच फायर किए, जिनके कारण मोनू गुर्ज्जर को गंभीर चोट लगी।
Leave a comment