
Haryana Crime: हरियाणा के रेवाड़ी में करीब 15 वर्षीय एक नाबालिग का किडनैप कर उसकी हत्या कर दी गई। उधर, पुलिस को रेवाड़ी दिल्ली रेलवे ट्रैक पर रेवाड़ी के ही रहने वाले एक युवक का शव बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा आशंका जताई जा रही है कि इसी युवक द्वारा रंजिशन नाबालिक की हत्या कर युवक ने खुद भी सुसाइड कर लिया। बहरहाल, पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू भी बरामद किया है और एफएसएल से पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
दरअसल, रेवाड़ी शहर में दो दिन पहले अपहरण हुई नाबालिग का शव बीती देर रात रेवाड़ी-रोहतक हाइवे पर रामगढ़ चौक के निकट पड़ा मिला। नाबालिग की गर्दन पर चाकू से वार के निशान मिले है। अंदेशा है कि लड़की की हत्या कर यहां शव लाकर फैंक दिया।परिजनों के अनुसार, नाबालिग शहर के एक स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा थी। वह रोजाना ट्यूशन पढ़ने के लिए मोहल्ला नई आबादी में जाती थी। मंगलवार को भी वह घर से ट्यूशन पर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश की तो एक जगह लगे सीसीटीवी कैमरे में शाम के समय नाबालिग वापस घर लौटती हुई तो दिखाई दी, लेकिन घर नहीं पहुंची, जिस पर परिजनों ने शहर थाना में शिकायत देकर अपहरण का केस दर्ज कराया था।
पुलिस के मुताबिक मृतक युवक नाबालिग को अक्सर तंग करता था। परिजनो ने उसे कई बार धमकाया भी, लेकिन वह नहीं माना। अब पूरी तस्वीर तो पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगी।
Leave a comment