महिला महापंचायत का दिल्ली कूच, सिंघु बार्डर पर पुलिस अलर्ट, करीब चार कंपनियां की गई तैनात

महिला महापंचायत का दिल्ली कूच, सिंघु बार्डर पर पुलिस अलर्ट, करीब चार कंपनियां की गई तैनात

HARYANA NEWS: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों ता धरना प्रदर्शन जारी है। इस बीच आज यानी रविवार को पहलवानों द्वारा नई संसद भवन के सामने महिला महापंचायत करने का ऐलान किया गया था जिसके लिए पहलवान दिल्ली कूच कर रहे थे। लेकिन दिल्ली पुलिस ने इस महापंचायत की अनुमति नहीं दी है। जिसके बाद पहलवानों ने बैरिकेड्स लांघे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और झड़प भी हुई। इस दौरान कई रेसलर्स को हिरासत में लिया गया है।

हरियाणा में सभी टोल प्लाजा फ्री

बता दें कि महापंचायत हरियाणा, यूपी और पंजाब समेत कई राज्यों के किसान शामिल होंगे। इसके चलते दिल्ली पुलिस ने सिंघु और टिकरी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर दी है। दिल्ली में 2मेट्रो स्टेशनों के सभी एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं। सिंघु बॉर्डर पर एक स्कूल में अस्थाई जेल बना दी गई है। वहीं किसान नेता कुलदीप खरड़ ने कहा कि जब तक बृजभूषण की गिरफ्तारी नहीं होती तब तक हरियाणा में सभी टोल को फ्री कर दिया गया है।

आज फिर किसानों-पहलवानों का दिल्ली कूच

वहीं महापंचायत के ऐलान के बाद सिंघु बार्डर पर पुलिस अलर्ट मोड पर है। बॉर्डर पर करीब चार कंपनियां तैनात की गई हैं, जिसमें एक महिला प्लाटून भी है। यहां से जिन भी लोगों को हिरासत में लिया जाएगा, उनको कंझावला के प्राइमरी स्कूल में बनाई गई अस्थाई जेल में भेजा जाएगा।

दिल्ली पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम

यात्रियों की आवाजाही के लिए केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन मेट्रो स्टेशनों के सभी एंट्री और एग्जिट गेट बंद कर दिए गए हैं। हालांकि केंद्रीय सचिवालय में इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने आज रविवार को ट्वीट कर इस संबंध में जानकारी दी है।

किसानों के जत्थे दिल्ली पहुंचने शुरू हो गए हैं। पंजाब और राजस्थान से एक-एक जत्था दिल्ली पहुंच गया है। बता दें कि यह महापंचायत भारतीय कुश्ती संघ(WFI) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर की जा रही है।

Leave a comment