Panipat Suicide: पति की पिटाई से तंग आकर पत्नी ने तेजाब पीकर की खुदकुशी, ससुराल वालों पर लगे गंभीर आरोप

Panipat Suicide: पति की पिटाई से तंग आकर पत्नी ने तेजाब पीकर की खुदकुशी, ससुराल वालों पर लगे गंभीर आरोप

Panipat Suicide: हरियाणा के पानीपत में पति की पिटाई से तंग आकर पत्नी ने तेजाब पीकर खुदकुशी कर ली। विवाहिता के परिजनों ने आरोप लगाया कि पति अक्सर नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। जिससे वह काफी परेशान रहती थी। उसने पति के खिलाफ थाने में भी शिकायत दी तो पति शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने के लिए मायके वालों को धमकाने लगा।

जानकारी के अनुसार, इनकी 3 साल पहले ही शादी हुई थी। मृतका के डेढ़ साल की बेटी और 8 महीने का बेटा है। तहसील कैंप पुलिस ने 4 जनवरी को हुई इस घटना के बाद आरोपी पति के खिलाफ दहेज हत्या की FIR दर्ज कर ली है। हालांकि अभी पति फरार है।तहसील कैंप थाना पुलिस को दी शिकायत में शिव रानी ने बताया कि वह विकास नगर की रहने वाली है। वह 5 बच्चों की मां है, जिनमें 3 बेटियां व 2 बेटे हैं। उसकी तीनों बेटियों की शादी हो चुकी है। उसकी 2 बेटी रूबी और सोनम की एक ही घर में शादी कर रखी है। सोनम की 3 साल पहले तहसील कैंप के रहने वाले अरविंद से शादी की थी।

मृतका का एक बेटा और बेटी हैं  

शादी के बाद सोनम को डेढ़ साल की बेटी और 8 महीने का बेटा है। उसका पति अरविंद शराब पीने का आदी था। वह सोनम पर दहेज लाने का दबाव डाल रहा था। वह नशे में आकर उसके साथ मारपीट करता था। उसकी प्रताड़ना से तंग आकर सोनम ने तहसील कैंप पुलिस को शिकायत दी थी।पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद अरविंद को पूछताछ के लिए थाने बुलाया था, लेकिन वह नहीं पहुंचा। इसके बाद वह अपनी ससुराल पहुंचा। उसने सभी से कहा कि अगर उसे जेल हुई हुई तो वह सभी को जान से मार देगा। 4 जनवरी की सुबह अरविंद ने सोनम के साथ फिर मारपीट की और थाने से शिकायत उठाने का दबाब बनाया।

तेजाब पीकर की आत्महत्या

सोनम से हुई मारपीट के बारे में पड़ोस में रह रही उसकी बहन रूबी को पता चला गया। वह तुरंत सोनम के घर पहुंची। उसने देखा कि उसकी हालत काफी खराब है। रूबी को देखकर अरविंद घर से भाग गया। गंभीर हालत में वह सोनम को प्राइवेट अस्पताल में लेकर गए, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तब उन्हें पता चला कि मारपीट से तंग आकर सोनम ने तेजाब पिया था।

 

Leave a comment