
Haryana Crime: हरियाणा के पलवल के गांव बंचारी में जमीन विवाद को लेकर भतीजे ने चाचा को मारी गोली। गोली लगने से 50 वर्षीय चंद्रपाल की मौके पर ही मौत। राजेश उर्फ कल्लू ने अपने भाई मंजीत अपनी मां प्रकाशी और साथी दिगंबर के साथ मिलकर अपने चाचा को उतारा मौत के घाट। गोली मारने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार चल रहा है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए पलवल के नागरिक अस्पताल में भेजा। पुलिस ने एक महिला सहित 3 नामजद युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की।
पलवल के गांव बंचारी में उस समय अफरा तफरी मच गई जब एक भतीजे ने अपने चाचा के ऊपर जमीन विवाद को लेकर अपनी मां,भाई और साथी को साथ लेकर गोलियां मार दी। जिससे 50 वर्षीय चंद्रपाल की गोलियां लगने से मौके पर ही मौत हो गई। मुड़कटी थाना प्रभारी धर्मचंद ने जानकारी देते हुए बताया की उनको सूचना मिली की गांव बंचारी में एक राजेश उर्फ कल्लू ने अपनी मां ,भाई और साथी के साथ मिलकर गोलियां मार दी हैं। उन्होंने बताया की सूचना के बाद वह मौके पर पहुंचे और देखा की गोली लगने के बाद 50 वर्षीय चंद्रपाल जमीन में पड़ा हुआ है।
उन्होंने चंद्रपाल को होडल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी चंद्रपाल ने बताया कि मृतक चंद्रपाल के बेटे संदीप ने उनको शिकायत दी है कि उसका पिता चंद्रपाल घर के अंदर था और वह और उसके भाई और उसकी मां भी घर के अंदर थे तभी उनके घर के गेट पर मनजीत, राकेश उर्फ कल्लू और इनकी मां प्रकाशी और मनजीत का एक साथ दिगंबर आया और आते ही उनके गेट पर गाली गलौज करने लगे और गोलियां चलाने लग। उसके पिता चंद्रपाल ने घर के बाहर निकल कर उनको कहा कि वह गाली गलौच ना करें और अपने घर चले जाएं इसी को लेकर इन्होंने उसके पिता पर गोलियां चला दी जिसमें उसके पिता को 2 गोलियां लगी और उसके पिता की मौके पर ही मौत हो गई।
थाना प्रभारी बताया कि मृतक चंद्रपाल के बेटे संदीप की शिकायत के आधार पर मनजीत, राकेश उर्फ कल्लू और इनकी मां प्रकाशी और इनका एक साथी दिगंबर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी बताया की हत्या करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए हैं और उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए परवल के नागरिक अस्पताल भेज दिया है और इन सभी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने में बताया कि सभी हत्या के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Leave a comment