Search KhabarFast

Press ESC to close

‘बंगाल सहित देश के कोने-कोने में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव मनाई जाएगी’ समापन समारोह में बोले सीएम नायब सैनी

‘बंगाल सहित देश के कोने-कोने में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव मनाई जाएगी’ समापन समारोह में बोले सीएम नायब सैनी

कुरुक्षेत्र: हरियाणा केकुरुक्षेत्र  में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने आज अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के समापन समारोह पर सनिहित सरोवर पर दीप उत्सव कार्यक्रम में दीपदान किया। और उसके बाद कुरुक्षेत्र ब्रह्मसरोवर की संध्याकालित महाआरती में भी भाग लिया है। वही मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सभी देश व प्रदेशवासियों को गीता जयंती महोत्सव की शुभकामनाएं दी। 

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का आगाज 15 नवंबर को किया गया था। और अबकी बार अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव 21 दिन तक मनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का समापन समारोह हुआ है। और इस बीच के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी 25 नवंबर को गीता जयंती महोत्सव में पहुंचे थे और मन की बात कार्यक्रम और अपनी जनसभा में भी कुरुक्षेत्र का जिक्र किया है। और सभी देशवासियों को भी कुरुक्षेत्र पहुंचने का आवाहन किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मात्रा पिछले 11 वर्षों में इस गीता जयंती महोत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्टार की पहचान मिली है और अब विदेशों में भी अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रम होते हैं। और इन 11 वर्षों में 6 देश में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव के कार्यक्रम हुए हैं।

देश के कोने-कोने में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव मनाई जाएगी- सीएम नायब सैनी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि बंगाल सहित देश के कोने-कोने में अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव मनाई जाएगी। क्योंकि भगवान श्री कृष्ण ने अपने मुख से मानव मात्र के लिए यह है गीता का संदेश दिया है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

EPFO की नई योजना 'विश्वास 2026' शुरू, नियोक्ताओं को पुराने जुर्माने और विवाद निपटाने का मौका

EPFO ने 'विश्वास, 2026' नामक एकमुश्त विवाद समाधान योजना शुरू की है। इसका उद्देश्य नियोक्ताओं को सरल डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से लंबे समय से लंबित क्षतिपूर्ति और जुर्माने से संबंधित मामलों को निपटाने के लिए प्रोत्साहित करना, स्वैच्छिक अनुपालन को बढ़ावा देना और मुकदमेबाजी को कम करना है।

इस दिन से गुवाहाटी एयरपोर्ट पर इंडिगो की उड़ानें टर्मिनल-2 से होंगी संचालित, यात्रीयों से की गई खास अपील

लोकप्रिया गोपीनाथ बरदोलोई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे (LGBIA) ने घोषणा की है कि इंडिगो अपनी सभी उड़ानें 20 जुलाई को रात 12:01 बजे से टर्मिनल 2 (नया टर्मिनल) पर स्थानांतरित कर देगी।

PM-CM की गिरफ्तारी पर हटाने वाले बिल की रिपोर्ट टली, JPC ने मांगा और विचार-विमर्श

प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और मंत्रियों को गंभीर आपराधिक मामलों में पद से हटाने से जुड़े 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर बनी संयुक्त संसदीय समिति (JPC) ने शुक्रवार को अपनी ड्राफ्ट रिपोर्ट को मंजूरी देने का फैसला टाल दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast