HARYANA SUICIDE: परिजनों ने नहीं दिया मोबाइल, तो नाबालिग ने मौत को लगाया गले

HARYANA SUICIDE: परिजनों ने नहीं दिया मोबाइल, तो नाबालिग ने मौत को लगाया गले

HARYANA SUICIDE: हरियाणा के झज्जर में एक नाबालिग बेटी ने इसलिए मौत को गले लगा लिया क्योंकि उसके परिजनों ने उसकी मांग पर उसे मोबाइल देने से मना कर दिया था। जिसके बाद उनसे आत्महत्या कर दिया है। इस घटना की सूचना पुलिस की दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया।

यह मामला झज्जर की रनिया कॉलोनी का है। यहां एक प्रवासी मजदूर का परिवार दूसरे प्रदेश से आकर दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। उसी प्रवासी मजदूर की एक बेटी ने अपने परिजनों से मोबाइल दिलाने की जिद की। लेकिन गरीबी से जूझ रहे प्रवासी मजदूर के परिवार ने जब बेटी को मोबाइल देने से मना कर दिया तो बेटी ने घर के ही कमरे में फांसी का फंदा लगाकर मौत को गले लगा लिया। घटना के समय यह प्रवासी मजदूर का परिवार दिहाड़ी करने गया हुआ था। घर पर नाबालिक बिटिया अकेली थी और उसने उसी दौरान फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना जैसे ही आस-पड़ोस के लोगों को मिली तो उन्होंने इसकी सूचना लड़की के परिजनों को देने के साथ-साथ पुलिस को भी दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर नाबालिक युवती के शव को अपनी उपस्थिति में फांसी के फंदे से नीचे उतरवाया। पुलिस ने मौके पर सबूत जुटाने के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया। बाद में पुलिस ने मृतका के शव का झज्जर के नागरिक अस्पताल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद नाबालिक के शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया।

Leave a comment