HARYANA NEWS: किसानों की मेहनत के कारण ही भारत आत्मनिर्भर बना है- जेपी दलाल

HARYANA NEWS: किसानों की मेहनत के कारण ही भारत आत्मनिर्भर बना है- जेपी दलाल

HARYANA NEWS: हरियाणा के हिसार में एचएयू(HU)विश्वविद्यायल में तीन दिवसीय हरियाणा कृषि विकास मेला शुरू हो गया है। मेले के उद्घाटन कृषि मंत्री जेपी दलाल ने किया। इस दौरान राज्यसभा सांसद डीपी वत्स और एचएयू के कुलपति प्रो.बीआर कम्बोज रहे है। कृषि मेले में हरियाणा के अलावा राज्यस्थान और पंजाब से किसान मेंले में पहुंचे। इस दौरान किसानों ने विभिन्न फसलों के बीज की खरीदारी की।

कृषि मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यायल द्वारा वर्ष में दो बार कृषि मेले का आयोजन किया जाता है। इस बार हरियाणा सरकार के साथ मिलकर खरीफ फसलों के लिए कृषि मेले का आयोजन किया गया। मेले का लगाने का उदेश्शय यही है कि किसानों को कृषि संबधित अधिक से अधिक जानकारी देना हैं किसानों की आदत है कि जो देखता है वहीं सीखता है इसलिए कृषि मेले में खेतीबाड़ी की आधुनिक जानकारियां किसानों को दी जा रही है। सरकार का प्रयास रहेगा कि मेले को अंतराष्ट्रीय स्तर पर लेके जाएं।भविष्य में विदेशी फसल तकनीकों को भी किसानों के सामने प्रस्तुत करें।

कृषि मंत्री ने कहा कि काफी समय पहले हरियाणा और देश में अनाज की कमी थी लेकिन आज सरकार ने जनता को फ्री में अनाज बांटकर भी विदेशों में निर्यात कर रही है। किसानों की मेहनत के कारण ही भारत आत्मनिर्भर बना है।वहीं मेले में आए किसानों ने कहा कि कृषि मेले में हर साल आते है। वही कृषि से संबधित नई नई जानकारियां प्राप्त करते है। मेले में आए किसानों ने विभिन्न फसलों के बीजों की खरीददारी की। वही खेत से मिट्टी लाकर मेले में जांच करवाई।कृषि मेले में लक्की ड्रा द्वारा ट्रेक्टर व मशीनरी किसानों को दी गई।

Leave a comment