
Haryana Crime: हरियाणा के हिसार में ब्लू बर्ड झील के पास कूड़े के ढेर में 8 साल की बच्ची का शव मिला है पुलिस ने जब बच्ची का शव निकाला तो उसके पैर बंधे हुए थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल में शव को भिजवा दिया है। आज शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा। बच्ची 10 फरवरी को गायब हुई थी उसे 25 साल का युवक भगा कर ले गया था बच्चे क हत्या की सूचना मिलने के बाद परिजन सिविल हॉस्पिटल में इकट्ठा हो गए।
बच्ची के पिता ने शिकायत दी थी कि 10 फरवरी की शाम को वह पीजी में खाना बनाने के लिए चला गया था शाम 6:45 बजे पत्नी का फोन आया कि बेटी घर पर नहीं है। जिसके बाद सभी उसकी तलाश करने में लग गए बेटी का कोई पता नहीं लगा पुलिस ने अपनी जांच में पाया कि अनाज मंडी क्षेत्र से एक युवक बच्ची को भगा कर ले जा रहा है।
पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से संदिग्ध युवक की पहचान कर ली है। पुलिस ने संदिग्ध युवक को पकड़कर जब उससे पूछताछ की गई तो जिसके बाद घटनास्थल पर ले जाया गया। जहां पुलिस ने शव बरामद किया। बच्ची के मामा देवता है कि पुलिस ने एक संदिग्ध आरोपी को पकड़ा है। पुलिस ने सीसीटीवी दिखाई दी युवक की निशानदेही पर ही शव मिला है बच्चे के चेहरे और सिर पर चोट के निशान है।
Leave a comment