गुरमीत राम रहीम को 12वीं बार मिली पैरोल, पहली बार जाएगा सिरसा डेरा

गुरमीत राम रहीम को 12वीं बार मिली पैरोल, पहली बार जाएगा सिरसा डेरा

Ram Rahim Parole: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर पैरोल पर जेल से बाहर आ गया है। बलात्कार और हत्या के मामलों में दोषी राम रहीम को मंगलवार यानी आज सुबह 5.26 बजे गुप-चुप तरीके से जेल से बाहर निकाला गया। जेल से निकलने के बाद वह सिरसा के अपने डेरे पर पहुंचा।

रोहतक की सुनारिया जेल में बंद राम रहीम को 30दिनों की पैरोल मिल गई है। जेल से कड़ी सुरक्षा के बीच उसे बाहर निकाला गया। हालांकि, यह जब से राम रहीम को सजा हुई है तब से पहली बार है उसे सिरसा डेरे में रहने की इजाजत मिली है। दरअशल, साल 2017में सजा सुनाए जाने के बाद से वह डेरा नहीं जा सका था।

चुनावों से पहले बाहर आया राम रहीम

पिछले साल 2सितंबर को राम रहीम 21दिन की छुट्टी मिलने के बाद सुनारिया जेल बाहर आया था। बता दें, लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 19जनवरी को राम रहीम को पैरोल मिली थी। चुनावी कार्यक्रमों के बीच ही उसकी रिहाई का सिलसिला शुरु हो गया था। इससे पहले भी वह 2022के पंजाब विधानसभा चुनावों के वक्त 21दिनों के लिए जेल से बाहर रहा था। वहीं, हरियाणा नगर निगम चुनावों की बात की जाए तो 17जून, 2022को भी वह जेल से बाहर आ गया था।

हर बार कैसे मिलती पैरोल

दरअसल, साल 2017 में राम रहीम सिंह को अपनी दो महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार करने के आरोप में दोषी ठहराया गया था। जिसके बाद उसे 20 साल की सजा सुनाई गई थी। बार-बार राम रहीम को पैरोल मिलने पर कई सवाल खड़े किए जाते रहे हैं। हालांकि सवालों के बावजूद राम रहीम को बेधड़क पैरोल मिलती रही है।

Leave a comment