Search KhabarFast

Press ESC to close

'द बैड बॉयज ऑफ बॉलीवुड' पर भड़के समीर वानखेड़े, शाहरुख-गौरी और नेटफ्लिक्स के खिलाफ कोर्ट से लगाई गुहार

'द बैड बॉयज ऑफ बॉलीवुड' पर भड़के समीर वानखेड़े, शाहरुख-गौरी और नेटफ्लिक्स के खिलाफ कोर्ट से लगाई गुहार

Defamation Case On Shahrukh Khan: पूर्व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) अधिकारी समीर वानखेड़े ने नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रही वेब सीरीज ‘द बैड बॉयज ऑफ बॉलीवुड’ को लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में मानहानि का मामला दर्ज किया है। वानखेड़े का आरोप है कि इस सीरीज के पहले एपिसोड में उनका चरित्र तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया है, जिससे उनकी सार्वजनिक छवि को जानबूझकर नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है।

वानखेड़े ने अभिनेता शाहरुख खान, उनकी पत्नी गौरी खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स समेत अन्य निर्माताओं से 2करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि यह राशि टाटा मेमोरियल अस्पताल को कैंसर पीड़ितों के इलाज हेतु दान की जाएगी।

'राष्ट्रीय प्रतीकों और कानून व्यवस्था का अपमान'

वानखेड़े के मुताबिक, सीरीज में एक किरदार को 'सत्यमेव जयते' नारा लगाते हुए मिडिल फिंगर दिखाते हुए दर्शाया गया है, जो राष्ट्रीय सम्मान अपमान निवारण अधिनियम, 1971का उल्लंघन है। उनका मानना है कि यह दृश्य न केवल नैतिक रूप से आपत्तिजनक है बल्कि यह देश के प्रतीकों और संवैधानिक मूल्यों का अपमान भी करता है। साथ ही, उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी सीरीज नशीली दवाओं के खिलाफ काम करने वाली सरकारी एजेंसियों की छवि को भ्रामक और नकारात्मक तरीके से दर्शाती है, जिससे जनता का इन पर से विश्वास डगमगा सकता है।

अदालत की शरण में वानखेड़े, संवेदनशील मामला विचाराधीन

समीर वानखेड़े ने अपने आधिकारिक बयान में यह भी कहा कि जब उनके और आर्यन खान के बीच का मामला अभी बॉम्बे हाई कोर्ट और एनडीपीएस कोर्ट में विचाराधीन है, ऐसे समय में इस तरह की सीरीज का प्रसारण न सिर्फ उनके लिए बल्कि पूरी न्याय प्रक्रिया के लिए नुकसानदायक है। उन्होंने अदालत से स्थाई और अनिवार्य निषेधाज्ञा जारी करने की भी मांग की है, ताकि इस तरह की सामग्री को रोका जा सके जो उनकी छवि और संस्थागत विश्वास को ठेस पहुंचाती है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'Awarapan 2' से शिवम बनकर लौट रहे इमरान हाशमी, फैंस के लिए आया अपडेट; बॉक्स ऑफिस पर सनी देओल को दे पाएंगे टक्कर?

इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर नया अपडेट सामने आया है। फिल्म की तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं और रिलीज से पहले ही इसे लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर सनी देओल और इमरान हाशमी के संभावित बॉक्स ऑफिस क्लैश की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। फिल्म में इमरान हाशमी एक बार फिर इमोशनल और इंटेंस अवतार में नजर आने वाले हैं, जिससे उनके कमबैक को लेकर उम्मीदें और बढ़ गई हैं।

Viral Girl: उसका हाथ मेरे कुर्ते के अंदर से जांघ तक गया.. वायरल गर्ल का चौंकाने वाला खुलासा, जानिये कौन था वो शख्स ?

सोशल मीडिया पर वायरल हुईं कानपुर वाली ठाकुर गर्ल का एक और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह अपने साथ हुई बदतमीजी का जिक्र कर रही हैं। उनका आरोप है कि ई-रिक्शा में सवार एक मुस्लिम युवक ने उन्हें बैड टच करने की कोशिश की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast