Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana Govt Scheme: हरियाणा में अनुसूचित जाति के लोगों के लिए मत्स्य पालन विभाग की विशेष योजना, अनुदान हेतु आवेदन आमंत्रित

Haryana Govt Scheme: हरियाणा में अनुसूचित जाति के लोगों के लिए मत्स्य पालन विभाग की विशेष योजना, अनुदान हेतु आवेदन आमंत्रित

Haryana Govt Scheme: मत्स्य पालन विभाग द्वारा अनुसूचित जाति के लोगों के लिए “डेवलपमेंट ऑफ शेड्यूल्ड कास्ट फैमिली अंडर फिशरीज सेक्टर स्पेशल कंपोनेंट योजना” के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। योजना के तहत अनुसूचित जाति के व्यक्तियों को मछली पालन व्यवसाय से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का उद्देश्य रखा गया है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए बताया कि योजना के अंतर्गत पंचायत तालाब पट्टे पर लेने के लिए प्रथम वर्ष में पट्टा राशि का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर, जो भी कम हो, अनुदान के रूप में दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त द्वितीय एवं आगामी वर्षों में पट्टा राशि पर 40 प्रतिशत या अधिकतम 40 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर तक सहायता प्रदान की जाएगी।

रेहड़ी, जाल व खाद-खुराक पर भी सहायता

मत्स्य पालन विभाग द्वारा अधिसूचित पानी में मछली पकड़ने के लिए ठेकेदारों को स्वीकृत बोली का 50 प्रतिशत अथवा अधिकतम 5 लाख रुपये तक की राशि प्रदान की जाएगी। वहीं रेहड़ी (स्टोव, गैस चूल्हा, बर्तन आदि सहित) खरीदने पर 60 प्रतिशत या अधिकतम 36 हजार रुपये प्रति लाभार्थी का अनुदान दिया जाएगा।  

Also read: हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया को फिर मिली धमकी, विधायक ने पुलिस सुरक्षा पर उठाए सवाल

इसी प्रकार मछली पालन हेतु खाद-खुराक पर कुल लागत 1 लाख 50 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर का 60 प्रतिशत अथवा अधिकतम 90 हजार रुपये प्रति हेक्टेयर तक अनुदान दिया जाएगा। इसके अलावा, जाल खरीदने पर 60 प्रतिशत या अधिकतम 24 हजार रुपये प्रति लाभार्थी की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि योजना के तहत किसी भी मद में लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन सरल पोर्टल के माध्यम से किए जा सकते हैं।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में 2 SDO समेत 4 अधिकारी सस्पेंड, कर्मचारियों की भी छुट्टियां रद्द

Haryana News: हरियाणा के जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी एवं लोकनिर्माण मंत्री रणबीर गंगवा ने गर्मी के इस मौसम में पेयजल की सुचारु सप्लाई को लेकर जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को पूरी तरह अलर्ट मोड पर कर दिया है।

Haryana: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, गैर-सरकारी चेयरमैन और सदस्यों के लिए समान सेवा शर्तें लागू

Haryana News: हरियाणा सरकार ने पहली बार राज्य के विभिन्न बोर्ड, निगम, प्राधिकरण और समितियों में नियुक्त गैर-सरकारी चेयरमैन, वाइस चेयरमैन और सदस्यों के लिए एक समान सेवा शर्तें लागू करने का फैसला लिया है। नई पॉलिसी के तहत इन पदाधिकारियों को मिलने वाले मानदेय, भत्तों और अन्य सुविधाओं को स्पष्ट रूप से निर्धारित कर दिया गया है।

Haryana News: हरियाणा में ओटी असिस्टेंट की शैक्षणिक योग्यता बढ़ाई, एसोसिएशन ने स्वास्थ्य मंत्री का जताया आभार

Haryana News: हरियाणा सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं में एक बड़ा सुधार करते हुए ऑपरेशन थिएटर (ओटी) असिस्टेंट की शैक्षणिक योग्यता को बढ़ाने का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है। ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट वेलफेयर एसोसिएशन, हरियाणा ने ओटी असिस्टेंट की योग्यता को "दस जमा दो साइंस" कक्षा उत्तीर्ण से बढ़ाकर "बीएससी ओटी टेक्नोलॉजी" किए जाने के फैसले का स्वागत किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast