Faridabad Crime: घर में घुसकर परिवार को बनाया बंधक, फिर लाखों की लूट कर फरार हुए बदमाश

Faridabad Crime: घर में घुसकर परिवार को बनाया बंधक, फिर लाखों की लूट कर फरार हुए बदमाश

Faridabad Crime:हरियाणा के फरीदाबाद में 6 बदमाशों ने एक घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने घर में घुसकर लोगों के साथ मारपीट की। साथ ही घर से लाखों रुपये कैश और सोने के गहन लेकर फरार हो गए। इस घटना की सूचना पुलिस की दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

फरीदाबाद जिले में करनेरा गांव में नवीन त्यागी के घर में बीती रात करीब 12:00 बजे 6 हथियारबंद बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट करते हुए डेढ़ लाख रुपए कैश और सोने के गहने लूट कर लेकर फरार हो गए। नवीन त्यागी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि रात करीब 12:00 बजे 6 लोग घर में दीवार कूद कर घुसे। जो बाहर के एक कमरे में छोटी बेटी पूर्वशी पड़ रही थी सबसे पहले चोर उसके कमरे घुसे और उसके मुंह पर हाथ रख दूसरे कमरे में जा घुसे जब छोटी बेटी ने हाथ छुड़ाकर शोर मचाया तो सभी लोग उठ गए।

बदमाशों ने दी जान से मारने की धमकी

इसके बाद चोरों ने सभी को हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए गहने ओर रुपये लाने के लिए कहा, दो चोरों ने सभी को एक कमरे में बिठाकर पत्नी से अलमारी खुलवाई ओर अलमारी से डेढ़ लाख रुपए कैश, दो गले के सेट, चार अंगूठी, दो चैन, एक सोने का सिक्का, करीब ढाई किलो के आसपास चांदी व घर के दो फ़ोन लेकर भाग निकले जिसकी सूचना सिकरोना पुलिस चौकी को दी गई।

एक घंटे तक घर में बनाया बंधक

उन्होंने बताया कि रात करीब 12:00 बजे 6 लोग दीवार कूद कर घर में दाखिल हुए जिनके पास देसी कट्टा चाकू भी थे सभी को डराते हुए मारपीट की और जबरदस्ती अलमारी खुलवाकर रुपये और गहने लेकर फरार हो गए सभी  चोर घर के अंदर रात में करीब एक घण्टे तक बंधक बनाकर रख रहे।

जांच में जुटी पुलिस

सिकरोना चौकी इंचार्ज तालीम हुसैन ने कहा है कि रात करीब 12 बजे नवीन त्यागी नाम के कनेरा गांव निवासी के घर में करीब 6 लोग चोरी करने के लिए घुसे हुए थे और उसके साथ परिवार वालों के साथ भी मारपीट की गई है जिनका मेडिकल करवा दिया गया है पीड़ित परिवार की तरफ से शिकायत मिलकर चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Leave a comment