
Faridabad Crime: हरियाणा के फरीदाबाद जिले के सेक्टर-62 आशियाने के पास झाड़ियां में 26 वर्ष युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि युवक पिछले 22 दिनों से गायब था। घटना की सूचना मिलते पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, युवक फरीदाबाद के सेक्टर-62 आशियाने का रहने वाला था। युवक का नाम दीपक था। वह पिछले 22 दिनों से लापता था। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में भी की थी। परिजनों के अनुसार, वह पिछले 22 दिनों से आदर्श नगर थाने के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उसकी कोई सूचना नहीं मिली। मृतक के परिजनों नें पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि अगर पुलिस समय रहते ही कार्रवाई करती, तो अमृत की मौत हो नहीं होती। बॉडी को कब्जे में लेने को लेकर स्थानीय लोग और पुलिस के बीच में तीखी बहस हुई। देर रात करीब 11:30 बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। साथ ही आरोपी की तालाश में जुट गई।
16 दिसंबर को गायब था युवक
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई की आशियाना फ्लैट के पास डेड बॉडी मिली है जिसकी शिनाख्त करवाई गई तो दीपक कुमार उम्र 26 साल के रूप में हुई है जो मूल रूप से सिवान बिहार का रहने वाला है। पुलिस मौके पर पहुंचकर डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया है मृतक के बॉडी पर कई जगह चोट के भी निशान मिले हैं। एसीपी ने कहा आदर्श नगर थाने में मृतक की 16 दिसंबर को गायब होने की फिर भी दर्ज हुई थी।
Leave a comment