
Faridabad Crime: हरियाणा के फरीदाबाद के डबुआ कॉलोनी इलाके में एक सरफिरे द्वारा लगभग 15 वर्षीय नाबालिक किशोरी की गला रेत कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। फिलहाल, हत्या की वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार है घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और क्राइम ब्रांच तथा फॉरेंसिक की टीम पूरे मामले की बारीकी से जांच की और घटना स्थल से सभी साक्ष्य जुटाए गए।
यह घटना फरीदाबाद के डबुआ और बादशाह खान सिविल अस्पताल की है जहां पर मृतिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया हुआ। इस मामले में जानकारी देते हुए पड़ोसी अभिषेक ने बताया कि एक पवन नाम के लड़के द्वारा 15 वर्षीय किशोरी की चाकू से गोद कर हत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है जिसके गले और चेहरे पर चाकू के निशान बताए जा रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी है । घटना की एक नाबालिक बच्ची चश्मदीद गवाह है जिसने घटना के बारे में जानकारी दी। बच्ची ने बताया कि एक और नाम का लड़का घर में घुसा और उसने चाकू से हमला कर दिया।
15 वर्ष की थी मृतका
मृतिका की पहचान खुशनुमा उर्फ बिल्ली पुत्री अंसार,उम्र 15 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं अभिषेक ने बताया कि मृतिका बच्ची घर में दो बहन और एक भाई थे मृतिका घर में बड़ी थी। परिवार से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पवन पिछले लंबे समय से बच्ची के पीछे पड़ा हुआ था और उसे शादी करने का दबाव बना रहा था। बता दें की आरोपी के खिलाफ इसी मृतिका और उसकी मां की तरफ से आरोपी के खिलाफ एक मामल मामला दर्ज था आरोपी पिछले लंबे समय से मृतिका को जान से मारने की धमकी दे रहा था और शनिवार को हत्या की वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी की तालाश जारी
घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा शव को कब्जे में पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान सिविल में भिजवाया जा रहा है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
Leave a comment