
Crime News: हरियाणा के सिरसा जिले के गांव नागोकी में देर रात एक 50 वर्षीय व्यक्ति की गोली मार कर हत्या कर दी गई । सूचना मिलते ही पुलिस मोके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे सिरसा के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। जानकारी के अनुसार मृतक गुलजार का जमीन के लेकर गांव के ही किसी व्यक्ति विवाद चल रहा थे जिसके चलते रंजिशन उसकी हत्या की गई। फिलहाल पुलिस इस सारे मामले की जांच कर रही है।
मृतक के परिजन अवतार ने बताया कि उसके ताऊ गुलजार किसी की जमीन को ठेके पर लेकर वहां खेती करते थे इसी को लेकर उनका गांव के इंद्रजीत नाम के व्यक्ति से विवाद था इस बारे में कई बार गांव में ही पंचायत भी की गई हालाँकि गुलजार ने पिछले 5 सालों से उस जमीन पर खेती नहीं की लेकिन इंद्रजीत इसी बात को लेकर रंजिश रखता था और कई बार धमकी भी दे चूका था। अवतार ने बताया कि देर रात को ही उसके ताऊ को गोली मार दी गई ।
वहीं बड़ागुढ़ा थाना प्रभारी अवतार सिंह ने बताया कि देर रात गांव नागोकी निवासी 50 वर्षीय गुलजार की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला जमीन से जुडी रंजीस का है,फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिरसा लाया गया है और परिजनो के बयान पर हत्या का मामला दर्ज़ कर लिया है और जल्द ही आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Leave a comment