
Haryana Crime : हरियाणा के रोहतक जिले के भाली आनंदपुर गांव में रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक बलराज भाली आनंदपुर गांव का ही रहने वाला एक दुकानदार है। घटना की सूचना पर बहु अकबरपुर थाना पुलिस व एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि हत्यारे कौन थे और हत्या करने की क्या वजह है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
देर शाम लगभग 8 बजे बाली आनंदपुर गांव में रेलवे ट्रैक के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ मिला। जिस की गोली मारकर हत्या की गई थी। जब इस व्यक्ति को नजदीक से देखा गया, तो मृतक व्यक्ति भाली आनंदपुर गांव का ही रहने वाला बलराज था। जो गांव में ही अपनी एक दुकान चला रहा था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बहु अकबरपुर थाना पुलिस व डीएसपी यशपाल खटाना मौके पर पहुंचे और जांच के लिए एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
डीएसपी यशपाल खटाना ने बताया कि बलराज को सात आठ गोलियां मारी गई है। लेकिन अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि हत्यारे कौन थे और किस वजह से ही इस हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है। परिजनों ने भी किसी के साथ कोई दुश्मनी की बात नहीं बताई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
Leave a comment